गुरुग्राम से हरियाणा के 27 जिलों तक पहुंचेगा गुरु रविदास जी का संदेश, सीएम सैनी ने कलश यात्रा को दिखाई हरी झंडी
गुरुग्राम। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में देशभर में चलाए जा रहे सामाजिक समरसता अभियान को हरियाणा में भी व्यापक रूप देने की तैयारी शुरू हो गई है। इसी कड़ी में वाराणसी स्थित सीर गोवर्धनपुर, गुरु रविदास जी की जन्मस्थली से शुरू हुई पवित्र कलश यात्रा को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम से प्रदेश के सभी 27 संगठनात्मक जिलों के लिए रवाना किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह यात्रा केवल धार्मिक आस्था से जुड़ा आयोजन नहीं है, बल्कि समानता, सामाजिक न्याय, भाईचारे और राष्ट्रीय एकता के विचार को मजबूत करने वाला व्यापक जनअभियान…
