पानीपत की रणभूमि से निकलेगा शौर्य का नया संदेश, सैनी-फडणवीस की मुलाकात में स्मारक योजना पर बनी सहमति
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने मुंबई प्रवास के दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से उनके आवास पर मुलाकात की। दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच हुई इस मुलाकात में कई महत्वपूर्ण और समसामयिक मुद्दों पर सार्थक बातचीत हुई। चर्चा के दौरान दोनों राज्यों के बीच लंबे समय से चले आ रहे ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सामाजिक संबंधों को और मजबूत करने तथा विकास के विभिन्न क्षेत्रों में आपसी सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं पर भी विचार किया गया। बैठक का सबसे अहम पहलू हरियाणा के काला अंब में प्रस्तावित तीसरे पानीपत युद्ध के शौर्य स्मारक से जुड़ा रहा। करीब 16…
