गन्ना किसानों के लिए बड़ी राहत: आधुनिक खेती अपनाने पर हरियाणा सरकार देगी आर्थिक मदद, दिसंबर तक आवेदन का मौका
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने गन्ना उत्पादक किसानों को आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक पद्धतियों से खेती के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में नई पहल शुरू की है। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से वर्ष 2026-27 के लिए ‘गन्ना तकनीकी उद्देश्य परियोजना’ लागू की गई है। इसके तहत किसानों को गन्ने की उन्नत एवं अनुशंसित किस्मों की खेती के साथ आधुनिक बिजाई और फसल प्रबंधन तकनीकों को अपनाने पर अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा। सरकार का उद्देश्य गन्ने की खेती में उत्पादन क्षमता बढ़ाने, गुणवत्तापूर्ण बीज सामग्री को बढ़ावा देने और किसानों को ऐसी तकनीकों से जोड़ना है, जिनसे कम…
