पंजाब में चुनावी मोड में पार्टियां, नशे पर केंद्रित होगा पंजाब का चुनावी अभियान
चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियों को तेज करना शुरू कर दिया है। मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 17 मार्च 2027 के आसपास पूरा होना है और 17 सितंबर से चुनावी प्रक्रिया के लिए करीब छह महीने का समय शेष रह जाएगा। ऐसे में सितंबर का दूसरा पखवाड़ा पंजाब की राजनीति के लिहाज से खासा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के साथ भाजपा, कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल ने भी अपनी गतिविधियों को गति देने की तैयारी शुरू कर दी है। राजनीतिक दलों की सक्रियता से साफ संकेत मिल रहे हैं कि…
