बाबा बकाला में शिवराज सिंह चौहान ने गुरु साहिबान को किया नमन, त्याग और मानवता के संदेश को बताया प्रेरणास्रोत
बाबा बकाला साहिब में रक्षाबंधन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने सिख गुरु साहिबान के इतिहास, त्याग, तपस्या और मानवता के लिए दिए गए संदेशों को श्रद्धापूर्वक याद किया। अपने संबोधन में चौहान ने कहा कि गुरु साहिबान का जीवन केवल सिख समुदाय ही नहीं, बल्कि पूरी मानवता के लिए सेवा, त्याग, समानता और धार्मिक स्वतंत्रता की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने श्री गुरु तेग बहादुर जी के तप स्थान पर पहुंचकर श्रद्धा अर्पित की। उन्होंने ऐतिहासिक स्थल…
