हरपाल चीमा ने किया 429 करोड़ की जीएसटी धोखाधड़ी का खुलासा, पुलिस को सौंपी जांच
लुधियाना में ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक समेत कई लोगों पर एफआईआर, ई-वे बिल और फर्जी दस्तावेजों से खुला कथित कर चोरी का मामला चंडीगढ़। पंजाब के कर विभाग ने कथित वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) धोखाधड़ी के एक बड़े मामले का पर्दाफाश किया है। शुरुआती जांच में 429.30 करोड़ रुपये की कथित कर धोखाधड़ी से जुड़े 62 आपस में जुड़ी फर्मों के नेटवर्क की पहचान की गई है। यह नेटवर्क कई राज्यों में सक्रिय बताया जा रहा है, जबकि इनमें से 25 फर्में पंजाब में कारोबार कर रही थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार ने पूरे नेटवर्क…
