‘2022 की हालत से आज तक बड़ा बदलाव’, सिसोदिया ने पंजाब की शिक्षा व्यवस्था का रखा रिपोर्ट कार्ड
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने पंजाब के सरकारी स्कूलों की स्थिति को लेकर विपक्षी दलों के सवालों पर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल में शिक्षा क्षेत्र में किए गए कार्यों का विस्तृत ब्योरा सामने रखते हुए कहा कि पंजाब की सरकारी शिक्षा व्यवस्था का सही आकलन तभी हो सकता है, जब वर्ष 2022 की स्थिति और मौजूदा हालात की निष्पक्ष तुलना की जाए। सिसोदिया ने कहा कि जब वर्ष 2022 में भगवंत मान के नेतृत्व में सरकार ने सत्ता संभाली थी, उस…
