नशा मुक्ति केंद्रों में इलाज के साथ होगी ट्रिपल एच जांच, पंजाब में एचआईवी और हेपेटाइटिस की पहचान का दायरा बढ़ेगा
पंजाब में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ते हुए राज्य सरकार सरकारी नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्रों में एचआईवी, हेपेटाइटिस-बी और हेपेटाइटिस-सी की संयुक्त जांच व्यवस्था शुरू करने जा रही है। ‘ट्रिपल एच स्क्रीनिंग’ के नाम से प्रस्तावित इस व्यवस्था का उद्देश्य नशे की लत से जूझ रहे लोगों में रक्त के जरिए फैलने वाले संक्रमणों की समय रहते पहचान करना और जरूरत पड़ने पर उन्हें तत्काल उपचार से जोड़ना है। सरकार के मुताबिक यह पहल केवल नशे की आदत छुड़ाने तक सीमित उपचार व्यवस्था के बजाय नशे से प्रभावित व्यक्ति के समग्र स्वास्थ्य…
