आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद Ashok Mittal के जालंधर कैंट स्थित आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार सुबह छापेमारी की। यह कार्रवाई करीब सुबह 5 बजे शुरू हुई।
हाल ही में उन्हें राज्यसभा में पार्टी का डिप्टी लीडर बनाया गया था, जहां उन्होंने Raghav Chadha की जगह ली है।
Ashok Mittal शिक्षा क्षेत्र में एक प्रमुख नाम हैं और Lovely Professional University के संस्थापक भी हैं। जालंधर स्थित यह विश्वविद्यालय देश के बड़े शैक्षणिक संस्थानों में गिना जाता है, जहां कई देशों के छात्र शिक्षा प्राप्त करते हैं।
मित्तल को शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए जाना जाता है। फिलहाल ईडी की इस कार्रवाई के कारणों का आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है।




