Kedarnath Dham के कपाट खुले: 108 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, पहले ही दिन 10 हजार श्रद्धालु पहुंचे।
उत्तराखंड स्थित भगवान केदारनाथ धाम के कपाट शुक्रवार को विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। कपाट खुलने के साथ ही हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए और मंदिर में छह महीने से प्रज्ज्वलित अखंड ज्योति के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त किया। कपाट खुलने का यह अवसर चारधाम यात्रा का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव माना जाता है, जिसका इंतजार देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालु पूरे वर्ष करते हैं। कपाट खुलने के बाद मंदिर परिसर में रुद्राभिषेक, शिवाष्टक, शिव तांडव स्तोत्र और केदाराष्टक का पाठ किया गया। पूरे धाम में भक्तिमय वातावरण देखने…
