Gold Update: सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट: 10 ग्राम सोना ₹95,669 और चांदी ₹97,513 प्रति किलो पहुंची।
सोने और चांदी की कीमतों में 25 अप्रैल को गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत में 617 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी आई है। इसके बाद शुद्ध सोने का भाव घटकर 95,669 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है। इससे पहले 24 कैरेट सोने की कीमत 96,286 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई थी। कीमती धातुओं की कीमतों में आई यह गिरावट ऐसे समय सामने आई है जब कुछ दिन पहले ही सोना अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा था। अप्रैल महीने में…
