पंचायत चुनाव के बाद अब विधानसभा की तैयारी, जयराम ठाकुर बोले- बूथ स्तर तक मजबूत करें संगठन

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने वीरवार को श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में नवनिर्वाचित पंचायती राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए अभी से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया। जयराम ठाकुर ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव को लेकर सरकार की ओर से चुनाव टालने के प्रयास किए गए, लेकिन अंततः चुनाव हुए और जनता ने अपने मत के माध्यम से अपना निर्णय सामने रखा। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव के परिणामों से…

चंडीगढ़ में सहकारिता मॉडल से शुरू होगी भारत टैक्सी सेवा, चालक बनेंगे व्यवस्था के भागीदार

चंडीगढ़ में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को सहकारी मॉडल से जोड़ने की दिशा में एक नई पहल शुक्रवार से शुरू होने जा रही है। चंडीगढ़ प्रशासन के सहकारिता विभाग की ओर से 18 सितंबर को ‘भारत टैक्सी’ सेवा का औपचारिक शुभारंभ किया जाएगा। इसके लिए सेक्टर-9 स्थित नई यूटी सचिवालय इमारत के बहुउद्देशीय सभागार में शाम चार बजे कार्यक्रम आयोजित होगा। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वह भारत टैक्सी सेवा का डिजिटल शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय सहकारिता एवं नागर विमानन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल और केंद्रीय…

2027 की तैयारी में पंजाब कांग्रेस का नया फोकस, दूसरी पंक्ति के नेताओं और Gen Z पर पायलट की नजर

आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अब संगठन की दूसरी पंक्ति को सक्रिय करने की दिशा में कदम बढ़ाना शुरू कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस के नए प्रभारी सचिन पायलट वरिष्ठ नेताओं के साथ शुरुआती दौर की बातचीत के बाद अब युवा कांग्रेस पदाधिकारियों और युवा नेताओं से सीधे फीडबैक लेने की तैयारी में हैं। पार्टी के भीतर इसे 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। पायलट की इस पहल में खास तौर पर ऐसे युवा नेताओं और कार्यकर्ताओं की पहचान पर जोर…

‘नशे से आजादी चाहिए’: 50 पीड़ित परिवारों ने सुनाया दर्द, आज पठानकोट से भाजपा की नशामुक्त पंजाब यात्रा

पंजाब में नशे के खिलाफ जनजागरूकता अभियान को आगे बढ़ाते हुए भारतीय जनता पार्टी शुक्रवार से ‘नशामुक्त पंजाब यात्रा’ शुरू करने जा रही है। यात्रा के आगाज से एक दिन पहले वीरवार को चंडीगढ़ में भाजपा की ओर से ‘मावां मंगदीयां जवाब’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पंजाब के अलग-अलग हिस्सों से पहुंचे करीब 50 नशा प्रभावित परिवारों ने अपनी आपबीती साझा की और नशे के कारण परिवारों पर पड़े असर को सामने रखा। कार्यक्रम में नशे के कारण जान गंवाने वाले युवाओं की याद में खाली कुर्सियां भी रखी गईं। भाजपा नेताओं ने कहा कि इन कुर्सियों के माध्यम…

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना से 5.10 लाख श्रद्धालुओं ने किए धार्मिक स्थलों के दर्शन: मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद

पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत अब तक 50 वर्ष से अधिक आयु के 5,10,807 श्रद्धालु देश के विभिन्न प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा कर चुके हैं। पंजाब के कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने वीरवार को पंजाब भवन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान योजना की प्रगति और इसके तहत उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी दी। सौंद ने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों को उनकी धार्मिक आस्था के अनुरूप प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन का अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि आर्थिक या अन्य कारणों से जो लोग अपने…

किशाऊ परियोजना के श्रेय को लेकर सियासी तकरार, अनुराग ठाकुर ने सुक्खू पर साधा निशाना

गगल: पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर ने किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के दावों पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि किशाऊ परियोजना किसी एक मुख्यमंत्री या एक राज्य सरकार की उपलब्धि नहीं है, बल्कि केंद्र सरकार और परियोजना में शामिल छह राज्यों के बीच लंबे समय तक चले प्रयासों और आपसी सहमति का परिणाम है। गगल हवाई अड्डे पर बुधवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि किशाऊ परियोजना को लेकर 15 सितंबर को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली के मुख्यमंत्रियों ने समझौते…

रैल में विकास कार्यों की शुरुआत से स्वास्थ्य शिविर तक, 17-18 सितंबर को नादौन के दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री सुक्खू

हमीरपुर: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 17 और 18 सितंबर को हमीरपुर जिले के नादौन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। दो दिवसीय दौरे के दौरान मुख्यमंत्री क्षेत्र में कई विकास परियोजनाओं की आधारशिलाएं रखने के साथ कुछ तैयार हो चुकी सुविधाओं का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा वह जन स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ भी करेंगे, जिसमें स्थानीय लोगों को विशेषज्ञ और सुपर स्पेशलिस्ट चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रशासन की ओर से संबंधित विभागों को सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश…

दिल्ली हादसे के बाद चंडीगढ़ प्रशासन की सख्ती, 134 व्यावसायिक और औद्योगिक भवनों को असुरक्षित बताया

चंडीगढ़: दिल्ली में इमारत ढहने की घटना के बाद चंडीगढ़ प्रशासन ने शहर में भवनों की सुरक्षा को लेकर निगरानी बढ़ा दी है। एस्टेट ऑफिस की ओर से तैयार की गई रिपोर्ट में शहर की 134 व्यावसायिक और औद्योगिक इमारतों को असुरक्षित श्रेणी में रखा गया है। इन भवनों को लेकर अब प्रशासन की ओर से संबंधित मालिकों को नोटिस जारी करने की तैयारी है। नोटिस के जरिए भवनों की आवश्यक मरम्मत कराने अथवा अधिकृत विशेषज्ञ से उनकी संरचनात्मक मजबूती की जांच यानी स्ट्रक्चरल ऑडिट करवाने के निर्देश दिए जाएंगे। प्रशासन की यह कार्रवाई पिछले वर्ष सेक्टर-17 में तीन मंजिला…

अकाल तख्त के निर्देशों के बाद सरकार की पहल, गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कानून के प्रभावी अमल के लिए उच्चस्तरीय कमेटी गठित

श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से दिए गए दिशानिर्देशों के अनुरूप पंजाब सरकार ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पावन मर्यादा, सत्कार और बेअदबी से जुड़े मामलों में बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में अहम कदम उठाया है। सरकार ने ‘श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (शोध) एक्ट 2026’ को प्रभावी ढंग से लागू करने और इससे जुड़े विभिन्न पक्षों के बीच तालमेल सुनिश्चित करने के लिए एक उच्चस्तरीय तालमेल कमेटी गठित की है। सरकार की ओर से गठित इस कमेटी का उद्देश्य धार्मिक संस्थाओं, विशेषज्ञों और प्रशासनिक व्यवस्था के बीच समन्वय को मजबूत करना बताया गया है।…

केंद्र पर बरसे हरपाल चीमा, नशे की सप्लाई, कृषि नीतियों और नदी जल को लेकर भाजपा से मांगा जवाब

चंडीगढ़: पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधते हुए प्रदेश से जुड़े तीन अहम मुद्दों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने नशे की तस्करी, किसानों से जुड़े नीतिगत फैसलों और पंजाब के नदी जल संसाधनों के अधिकार को लेकर केंद्र से जवाब मांगा। चीमा ने कहा कि पंजाब के हितों से जुड़े मामलों में राज्य सरकार किसी दबाव के आगे पीछे नहीं हटेगी और प्रदेश के अधिकारों की रक्षा के लिए राजनीतिक तथा कानूनी स्तर पर अपना पक्ष मजबूती से रखेगी। पत्रकारों से बातचीत के दौरान चीमा ने कहा कि उनके द्वारा उठाए…

मानहानि मामले में गुरप्रीत कौर की अदालत में दस्तक, मजीठिया, हरसिमरत और खैरा के खिलाफ शिकायत

चंडीगढ़ में पंजाब की राजनीति से जुड़ा एक मामला अब न्यायिक प्रक्रिया तक पहुंच गया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने शिरोमणि अकाली दल के नेताओं बिक्रम सिंह मजीठिया और हरसिमरत कौर बादल तथा कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा के खिलाफ आपराधिक मानहानि की शिकायत दाखिल की है। यह शिकायत चंडीगढ़ की अदालत में दायर की गई है और इसमें सार्वजनिक बयानों तथा सोशल मीडिया पर प्रसारित सामग्री को लेकर आपत्ति जताई गई है। डॉ. गुरप्रीत कौर का आरोप है कि तीनों नेताओं की ओर से उनके संबंध में ऐसे दावे सार्वजनिक किए गए…

पायलट के सामने कांग्रेस ने दिखाई एकजुटता, एक साथ नजर आए चन्नी-वड़िंग-बाजवा

पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी सचिन पायलट मंगलवार को चंडीगढ़ पहुंचे और अपने पहले बड़े पंजाब दौरे की शुरुआत पार्टी के विरोध प्रदर्शन में शामिल होकर की। सेक्टर-15 स्थित पंजाब कांग्रेस भवन के बाहर आयोजित इस प्रदर्शन में पार्टी के प्रदेश स्तर के लगभग सभी प्रमुख नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे। प्रदर्शन का मुख्य मुद्दा संगरूर में गुलजार सिंह की मौत का मामला रहा, जिसे लेकर कांग्रेस ने पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। दोपहर करीब एक बजे सचिन पायलट प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे। उनके पहुंचते ही पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह…

कांग्रेस के मार्च पर वाटर कैनन, कुलजीत नागरा समेत कई नेता-कार्यकर्ता घायल

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस की ओर से मंगलवार को सेक्टर-15 स्थित कांग्रेस भवन के बाहर किए गए विरोध प्रदर्शन के दौरान उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब प्रदर्शनकारी कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के आवास की ओर बढ़ने का प्रयास किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे जाने से रोकने के लिए बैरिकेडिंग की थी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जब बैरिकेड पार करने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। पानी की तेज बौछार के कारण प्रदर्शन स्थल पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। इस दौरान कांग्रेस के कई…

विदेश में छिपे अपराधियों पर भी पंजाब पुलिस की नजर, एक दर्जन से ज्यादा गैंगस्टरों की वापसी का दावा

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने मंगलवार को दावा किया कि भगवंत मान सरकार के कार्यकाल में गैंगस्टरों और संगठित अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का दायरा पंजाब से बाहर तक पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समन्वय और आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल के जरिए विदेशों में छिपे एक दर्जन से अधिक गैंगस्टरों को वापस लाने में सफलता हासिल की है। इनमें हाल ही में कनाडा से डिपोर्ट किए गए लॉरेंस बिश्नोई के करीबी सहयोगी बताए जा रहे करमवीर सिंह उर्फ करमवीर देव का मामला भी शामिल…

सचिवालय में बदलेगा मुख्यमंत्री का ठिकाना, नवरात्र में नए कार्यालय से शुरू होगा सुक्खू का कामकाज

शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू शारदीय नवरात्र के दौरान सचिवालय में बने नए कार्यालय से सरकारी कामकाज शुरू करने जा रहे हैं। राज्य सचिवालय परिसर में नवनिर्मित आर्म्जडेल फेज-दो भवन में मुख्यमंत्री के लिए तैयार किया गया नया दफ्तर अब लगभग पूरी तरह आकार ले चुका है। कार्यालय को आधुनिक सुविधाओं के साथ तैयार किया गया है और इसमें मुख्यमंत्री से मिलने के लिए प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से आने वाले लोगों की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा गया है। मुख्यमंत्री के नए कार्यालय के शुरू होने से सचिवालय में उनसे मिलने आने वाले लोगों के…

किशाऊ परियोजना पर आठ साल का गतिरोध खत्म, हिमाचल को बिना निवेश मिलेगा बिजली से बड़ा आर्थिक लाभ

शिमला/नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के लिए लंबे समय से अटकी किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना को लेकर मंगलवार को बड़ा समझौता हुआ। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल की मौजूदगी में हिमाचल प्रदेश समेत छह राज्यों ने 422 मेगावाट क्षमता वाली किशाऊ परियोजना के क्रियान्वयन के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की सीमा पर टौंस नदी पर प्रस्तावित इस परियोजना की अनुमानित लागत 15,624 करोड़ रुपये है। समझौते के साथ ही परियोजना को लेकर कई वर्षों से चले आ रहे जल बंटवारे और लागत साझेदारी के विवाद को आगे बढ़ाने का…

22 सितंबर को निगम सदन में फिर गरमाएगा माहौल, 365वीं जनरल हाउस मीटिंग पर टिकी निगाहें

लुधियाना। नगर निगम के मौजूदा सदन के कार्यकाल के अंतिम दौर में 22 सितंबर को 365वीं जनरल हाउस मीटिंग आयोजित होने जा रही है। निगम के एजेंडा ब्रांच की ओर से मंगलवार को बैठक का आधिकारिक नोटिस जारी कर दिया गया है। बैठक सुबह 11 बजे नगर निगम की असेंबली हॉल में होगी। इसमें नगर निगम के सभी निर्वाचित पार्षदों के साथ-साथ शहर के सांसद एक्स-ऑफिशियो सदस्य के तौर पर शामिल होंगे। मौजूदा सदन के कार्यकाल के समाप्त होने से पहले होने वाली इस बैठक को लेकर पार्षदों और निगम अधिकारियों के बीच हलचल बढ़ गई है। हालांकि अभी बैठक…

अपराध रोकने के लिए हरियाणा पुलिस का नया डेटा मॉडल, 45 हजार से ज्यादा अपराधियों की निगरानी तेज

हरियाणा पुलिस ने संगठित अपराध, गैंग गतिविधियों और सक्रिय अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पारंपरिक पुलिसिंग के साथ तकनीक और डेटा का इस्तेमाल बढ़ा दिया है। इसी दिशा में प्रदेश पुलिस ने आरजेएसएफ (रोहतक-झज्जर-सोनीपत-फरीदाबाद) मॉडल को राज्यभर में विस्तार देने की प्रक्रिया शुरू की है। इस मॉडल के तहत पुलिस ने सक्रिय अपराधियों की पहचान, उनके वर्तमान ठिकाने, आपराधिक रिकॉर्ड और गतिविधियों की जानकारी को एक केंद्रीकृत डेटाबेस में दर्ज करना शुरू किया है। पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक एक फरवरी से 25 अगस्त तक प्रदेश में कुल 45,207 सक्रिय अपराधियों का डेटाबेस तैयार किया गया है। इनमें से…

उत्तराखंड में भाजपा की वापसी का दावा, सर्वे ने 54 सीटों का अनुमान देकर गरमाई 2027 की सियासत

धामी सरकार की लोकप्रियता को लेकर सर्वे में बड़ा दावा, कांग्रेस के खाते में 14 सीटें आने का अनुमान उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव होने में अभी करीब एक साल का समय बाकी है, लेकिन 2027 के चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां धीरे-धीरे तेज होने लगी हैं। इसी बीच सामने आया एक मीडिया चैनल का चुनावी सर्वे ने राज्य की सियासत में नई बहस छेड़ दी है। सर्वे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट बहुमत के साथ सत्ता में लौटने का अनुमान जताया गया है। सर्वे के मुताबिक 70 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा को…

मिशन-2027 के लिए हिमाचल कांग्रेस ने कसी कमर, पांच विधायकों समेत नई मीडिया टीम मैदान में

सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने और विपक्ष के हमलों का जवाब देने के लिए कांग्रेस ने तैयार किया बहुस्तरीय मीडिया नेटवर्क हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस ने संगठनात्मक स्तर पर अपनी चुनावी रणनीति को धार देना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में प्रदेश कांग्रेस ने अपने मीडिया विभाग का व्यापक पुनर्गठन करते हुए नई टीम की घोषणा की है। पार्टी ने सरकार और संगठन की नीतियों को मजबूती से जनता तक पहुंचाने तथा विपक्ष के आरोपों का प्रभावी जवाब देने के लिए पांच विधायकों को राज्य वरिष्ठ प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी…