2011 के आंकड़ों से तय आरक्षण पर उठे सवाल, वार्ड-32 के पार्षद हाईकोर्ट जाने की तैयारी में

चंडीगढ़। नगर निगम चुनाव के लिए वार्डों के आरक्षण को लेकर जारी किए गए ड्रॉ के बाद विवाद गहराने लगा है। वार्डों को आरक्षित करने के लिए वर्ष 2011 की जनगणना के आंकड़ों को आधार बनाया गया है, लेकिन बीते करीब डेढ़ दशक में शहर की जनसंख्या के साथ-साथ वार्डों की सामाजिक और भौगोलिक संरचना में भी बड़ा बदलाव आया है। कई बस्तियां हट चुकी हैं, हजारों परिवारों का पुनर्वास दूसरी जगह किया जा चुका है और इसके चलते अनुसूचित जाति की आबादी का वितरण भी बदल गया है। ऐसे में पुराने आंकड़ों के आधार पर मौजूदा वार्डों का आरक्षण…

चंडीगढ़ निगम चुनाव में आरक्षण का ‘ड्रा’ बना बड़ा टर्निंग प्वाइंट, कई दिग्गजों की चुनावी जमीन खिसकी

एससी के लिए 7 और सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए 9 वार्ड आरक्षित, मौजूदा पार्षदों के सामने नई सीट खोजने की चुनौती चंडीगढ़ नगर निगम के दिसंबर में प्रस्तावित चुनाव से पहले वार्डों के आरक्षण ने शहर की राजनीतिक तस्वीर को पूरी तरह बदल दिया है। सेक्टर-6 स्थित यूटी गेस्ट हाउस में शुक्रवार को स्टेट इलेक्शन कमिश्नर विजय देव की निगरानी में आरक्षण का ड्रॉ निकाला गया। ड्रॉ के परिणाम सामने आते ही राजनीतिक दलों और चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे नेताओं के बीच हलचल तेज हो गई है। इस बार कुल 16 वार्डों की चुनावी स्थिति आरक्षण…

साइकिल के पहियों पर देश जोड़ने निकले सोमेन देबनाथ, चंडीगढ़ में दिया हरियाली और युवा शक्ति का संदेश

पर्यावरण संरक्षण, राष्ट्रीय एकता, युवा सशक्तीकरण और खेलों को बढ़ावा देने का संदेश लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुके साइकिलिस्ट एवं सामाजिक कार्यकर्ता सोमेन देबनाथ गुरुवार को चंडीगढ़ पहुंचे। वह अपने सालभर चलने वाले राष्ट्रव्यापी अभियान ‘रीयूनियन भारत-वन ट्री, वन लाइफ, इंडियन यूथ एंड स्पोर्ट्स’ के तहत देश के विभिन्न हिस्सों की साइकिल यात्रा पर हैं। इस अभियान के दौरान उनका लक्ष्य देश के सभी 28 राज्यों और पांच केंद्र शासित प्रदेशों को साइकिल के माध्यम से कवर करना है। देबनाथ की यह यात्रा केवल लंबी दूरी तय करने का अभियान नहीं है, बल्कि इसके जरिए वह समाज में…

सेक्टर-32 पीजी अग्निकांड में छह साल बाद खुला मुकदमे का रास्ता, मालिक और संचालक पर तय हुए आरोप

चंडीगढ़: सेक्टर-32 में वर्ष 2020 के चर्चित पीजी अग्निकांड मामले में करीब छह साल बाद अब मुकदमे की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। जिला अदालत ने कोठी मालिक गौरव अनेजा और पीजी संचालक नितेश बंसल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304ए के तहत आरोप तय कर दिए हैं। दोनों की लापरवाही के कारण तीन युवतियों की मौत के मामले में मुकदमा चलेगा। अदालत के इस आदेश के बाद अब मामले की सुनवाई मजिस्ट्रेट कोर्ट में होगी। अदालत ने मुकदमे की सुनवाई के लिए 27 अक्टूबर की तारीख तय की है। इस दिन से दोनों आरोपितों के खिलाफ नियमित ट्रायल शुरू…

चंडीगढ़ में आप का भाजपा पर हमला, सिख विरोधी रवैये और पुलिस के कथित दुरुपयोग के लगाए आरोप

आम आदमी पार्टी (आप) ने चंडीगढ़ में भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उस पर सिख समुदाय को लेकर कथित आपत्तिजनक रवैया अपनाने, अवैध शराब एवं नशे के कारोबार से जुड़े लोगों को संरक्षण देने और राजनीतिक विरोधियों को दबाने के लिए पुलिस का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। आप के नेता प्रतिपक्ष हरदीप सिंह बुटेरला, वरिष्ठ नेता योगेश ढींगरा और पार्षद जसबीर सिंह लाड्डी ने मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा पर कई गंभीर आरोप लगाए और चंडीगढ़ प्रशासन से पूरे मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। आप नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा की राजनीति…

एआई बनेगा डॉक्टरों का सहयोगी, विकल्प नहीं; पीजीआई के स्थापना दिवस पर तकनीक आधारित चिकित्सा पर जोर

चंडीगढ़। चिकित्सा क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बढ़ते इस्तेमाल के बीच विशेषज्ञों ने स्पष्ट किया है कि इस तकनीक का मकसद डॉक्टरों का स्थान लेना नहीं, बल्कि उनकी कार्यक्षमता और निर्णय लेने की क्षमता को मजबूत करना होना चाहिए। एआई के जरिए मरीजों से संबंधित बड़ी मात्रा में मेडिकल डेटा, पैथोलॉजी रिपोर्ट, जांच परिणाम और वैज्ञानिक शोध सामग्री को कम समय में समझना संभव हो रहा है। इससे डॉक्टरों को बीमारी की बेहतर पहचान और उपचार की अधिक प्रभावी रणनीति तैयार करने में मदद मिल सकती है। यह विचार बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी…

पीजीआई के 63 साल पूरे, हजारों मरीजों की सेवा से मेडिकल रिसर्च तक बनाई अलग पहचान

उत्तर भारत के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों में शुमार पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआईएमईआर) सोमवार को अपना 63वां फाउंडेशन डे मनाएगा। छह दशक से अधिक की अपनी यात्रा में संस्थान ने चिकित्सा उपचार, मेडिकल शिक्षा और शोध के क्षेत्र में देशभर में अलग पहचान बनाई है। वर्तमान में संस्थान पर मरीजों का भारी दबाव है और रोजाना करीब 10 से 12 हजार मरीज विभिन्न विभागों में उपचार और चिकित्सकीय परामर्श के लिए पहुंच रहे हैं। देश के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों में पीजीआई की मजबूत स्थिति बनी हुई है। दिल्ली स्थित एम्स के बाद इसे देश के शीर्ष चिकित्सा…

पीयू में शोध और नवाचार को नई उड़ान देने पर जोर, उपराष्ट्रपति बोले- असफलताओं से सीखकर आगे बढ़ें युवा शोधकर्ता

पंजाब यूनिवर्सिटी के चांसलर एवं भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने शुक्रवार को पंजाब यूनिवर्सिटी का दौरा कर विश्वविद्यालय में शोध, नवाचार और तकनीकी विकास को बढ़ावा देने के लिए नई सुविधाओं का उद्घाटन किया। उपराष्ट्रपति बनने के बाद पंजाब यूनिवर्सिटी में उनका यह पहला दौरा था। उन्होंने विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों और शोधकर्ताओं को संबोधित करते हुए शिक्षा एवं अनुसंधान को देश के विकास से जोड़ने पर जोर दिया। साथ ही युवाओं से नशे से दूर रहने और अपने भविष्य को सकारात्मक दिशा में ले जाने का आह्वान किया। उपराष्ट्रपति ने कार्यक्रम की शुरुआत सोफिस्टिकेटेड एनालिटिकल इंस्ट्रूमेंट फैसिलिटी एवं सेंट्रल…

चंडीगढ़ के विकास की दिशा तय करने वाली बैठक आज, हाईराइज से लेकर प्रॉपर्टी राइट्स तक बड़े फैसलों पर नजर

चंडीगढ़, 3 सितंबर: चंडीगढ़ के भविष्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर आज दिल्ली में होने वाली उच्चस्तरीय बैठक में निर्णायक चर्चा हो सकती है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में प्रस्तावित बैठक में शहर के मास्टर प्लान-2031 में संशोधन, पुनर्वास कॉलोनियों के निवासियों को स्थायी मालिकाना अधिकार देने, व्यावसायिक एवं औद्योगिक संपत्तियों को लीजहोल्ड से फ्रीहोल्ड करने और नगर निगम के मेयर का कार्यकाल बढ़ाने जैसे प्रस्तावों पर विचार किया जाएगा। इन प्रस्तावों को लेकर लंबे समय से प्रशासन और शहर के विभिन्न वर्गों के बीच चर्चा चल रही है। यदि केंद्र से इन पर सैद्धांतिक सहमति…

भवन नक्शों की मंजूरी होगी अब ज्यादा आसान, ऑनलाइन सिस्टम से घर बैठे मिलेगी हर अपडेट

भवन निर्माण से जुड़े नक्शों को मंजूरी दिलाने के लिए अब आवेदकों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने या अपनी फाइल की प्रगति जानने के लिए अधिकारियों से बार-बार संपर्क करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। प्रशासन ने भवन योजना अनुमोदन की ऑनलाइन व्यवस्था को और व्यापक बनाते हुए इसे आवासीय भवनों के साथ-साथ वाणिज्यिक और औद्योगिक प्लॉटों पर लागू कर दिया है। नई व्यवस्था के तहत आवेदन से लेकर अंतिम स्वीकृति तक पूरी प्रक्रिया को डिजिटल माध्यम से ट्रैक किया जा सकेगा। ऑनलाइन सिस्टम में आवेदन जमा होने के बाद संबंधित दस्तावेजों की जांच, फीस की गणना, तकनीकी अनापत्ति प्रमाणपत्र…

पीयू छात्र संघ चुनाव में ABVP की दूसरी बार जीत, पंजाब की सियासत में युवा वोटरों के रुख पर बढ़ी नजर

पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र संघ (PUCSC) के चुनाव नतीजों ने राज्य की सियासत में नई चर्चा छेड़ दी है। छात्र संघ चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की छात्र इकाई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने लगातार दूसरी बार अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज कर अपनी स्थिति मजबूत की है। हालांकि यह चुनाव विश्वविद्यालय परिसर तक सीमित था, लेकिन इसके परिणाम को पंजाब के युवा मतदाताओं के रुझान से जोड़कर देखा जा रहा है। ABVP के उम्मीदवार अंकित बिढान ने अध्यक्ष पद पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आम आदमी पार्टी समर्थित छात्र संगठन ASA Punjab के…

₹250 करोड़ के विवाद के बाद चंडीगढ़ नगर निगम की वित्तीय व्यवस्था पर सवाल, स्वतंत्र लोकायुक्त की मांग

चंडीगढ़ नगर निगम में करीब 250 करोड़ रुपये से जुड़े वित्तीय प्रस्तावों को लेकर सामने आए विवाद ने निगम की वित्तीय निर्णय प्रक्रिया और प्रशासनिक निगरानी को लेकर नई बहस छेड़ दी है। इन एजेंडों को लेकर सवाल उठने और बाद में नगर निगम सदन द्वारा उन्हें निरस्त किए जाने के बाद अब यह मांग सामने आई है कि बड़े वित्तीय फैसलों की समीक्षा के लिए अधिक मजबूत और स्वतंत्र व्यवस्था होनी चाहिए। एडवोकेट और चंडीगढ़ प्रशासन की एडमिनिस्ट्रेटर एडवाइजरी काउंसिल के सदस्य अजय जग्गा ने इस संबंध में प्रशासक गुलाब चंद कटारिया को पत्र लिखा है। उन्होंने नगर निगम…

महंगाई के खिलाफ चंडीगढ़ में कांग्रेस का हल्ला बोल, बिना चीनी की चाय के साथ प्रदर्शन

देश में रोजमर्रा के इस्तेमाल की खाद्य वस्तुओं की बढ़ती कीमतों के खिलाफ पंजाब कांग्रेस ने बुधवार को चंडीगढ़ में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की अगुवाई में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पंजाब कांग्रेस भवन के बाहर एकत्र हुए और महंगाई के मुद्दे पर केंद्र की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने बढ़ती चीनी की कीमतों को लेकर विरोध दर्ज कराने के लिए लोगों को बिना चीनी की चाय परोसकर अनोखा सांकेतिक प्रदर्शन भी किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान लोकभवन की ओर जाने की कोशिश…

बारिश ने खोली चंडीगढ़ की बदइंतजामी की पोल, सेक्टर-22 के कारोबारियों ने मेयर के सामने रखीं समस्याएं

चंडीगढ़ में 18 अगस्त को हुई तेज बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में सामने आई जलभराव और अव्यवस्था की समस्या को लेकर अब बाजारों के कारोबारी भी प्रशासन से समाधान की मांग कर रहे हैं। सेक्टर-22-बी स्थित मोबाइल मार्केट में बारिश के दौरान पैदा होने वाली परेशानियों को लेकर शुक्रवार को सेक्टर-22-बी ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने मेयर सौरभ जोशी से मुलाकात की। कारोबारियों ने इस दौरान सड़क, ड्रेनेज, जलभराव और पार्किंग से जुड़ी समस्याओं को विस्तार से उनके सामने रखा। कारोबारियों का कहना था कि चंडीगढ़ को देश के योजनाबद्ध और आधुनिक शहरों में गिना जाता…

जलभराव पर घिरी नगर निगम व्यवस्था, वित्त कमेटी में ऐसा हंगामा कि बिना चर्चा लौटे सभी प्रस्ताव

चंडीगढ़ नगर निगम की वित्त एवं अनुबंध कमेटी की बुधवार को हुई बैठक बारिश के बाद शहर में बिगड़े जलनिकासी प्रबंध को लेकर उठे सवालों के बीच हंगामे में बदल गई। बैठक में पार्षदों ने अधिकारियों से जलभराव की समस्या को लेकर तीखे सवाल किए और करोड़ों रुपये खर्च किए जाने के बावजूद शहर की स्थिति नहीं सुधरने पर जवाबदेही तय करने की मांग की। विवाद इतना बढ़ गया कि कमेटी के सामने रखे गए करीब दस प्रस्तावों में से किसी पर भी चर्चा नहीं हो सकी और आखिरकार बैठक स्थगित करनी पड़ी। बैठक की शुरुआत जीरो आवर से हुई।…

227 करोड़ की पाइपलाइन समेत बड़े फैसलों पर आप का सवाल, नगर निगम में एजेंडा प्रक्रिया को लेकर आयुक्त को ज्ञापन

चंडीगढ़ नगर निगम की बैठकों में करोड़ों रुपये के महत्वपूर्ण प्रस्तावों को नियमित मुख्य एजेंडे के बजाय बैठक से ठीक पहले टेबल या सप्लीमेंट्री एजेंडे के माध्यम से मंजूरी दिए जाने को लेकर आम आदमी पार्टी ने आपत्ति जताई है। पार्टी ने इसे पारदर्शिता और निर्धारित कानूनी प्रक्रिया से जुड़ा गंभीर मामला बताते हुए मांग की है कि बड़े वित्तीय और बुनियादी ढांचा संबंधी प्रस्तावों पर पार्षदों को पर्याप्त समय पहले पूरी जानकारी उपलब्ध करवाई जाए। मंगलवार को आप की चंडीगढ़ इकाई के अध्यक्ष विजयपाल सिंह के नेतृत्व में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पार्षदों का एक प्रतिनिधिमंडल नगर निगम…

चंडीगढ़ के सरकारी स्कूलों में बदलेगा करियर गाइडेंस का तरीका, प्रतियोगी परीक्षाओं पर छात्रों को मिलेगा विशेषज्ञ मार्गदर्शन

चंडीगढ़ के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अब स्कूली पढ़ाई के साथ-साथ भविष्य के करियर और प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर व्यवस्थित मार्गदर्शन देने की तैयारी की जा रही है। शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों को निर्देश जारी कर विद्यार्थियों के लिए करियर काउंसलिंग आयोजित करने को कहा है। इस पहल के तहत निजी कोचिंग संस्थानों की मदद से छात्रों को अलग-अलग प्रतियोगी परीक्षाओं और उनके लिए जरूरी तैयारी के बारे में जानकारी दी जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से स्कूलों को भेजे गए निर्देशों में कहा गया है कि विद्यार्थियों को उनकी रुचि, क्षमता और शैक्षणिक पृष्ठभूमि…

सुखना लेक की जलधारा बचाने की कवायद तेज, कांसल कैनाल की होगी वैज्ञानिक जांच और चरणबद्ध मरम्मत

चंडीगढ़ की सुखना लेक तक पानी पहुंचाने वाली महत्वपूर्ण कांसल डाइवर्जन कैनाल को अब और मजबूत बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। करीब 3.4 किलोमीटर लंबी इस कैनाल के कुछ हिस्सों में मिट्टी के कटाव की समस्या सामने आने के बाद प्रशासन ने इसके संरक्षण की दिशा में कदम बढ़ाया है। वेटलैंड अथॉरिटी ने कैनाल की विस्तृत इंजीनियरिंग और पर्यावरणीय स्थिति का अध्ययन कराने को मंजूरी दे दी है। इस अध्ययन के आधार पर उन हिस्सों को चिन्हित किया जाएगा, जहां संरचनात्मक मजबूती बढ़ाने और मिट्टी के कटाव को रोकने के लिए तत्काल हस्तक्षेप की जरूरत है। कांसल डाइवर्जन…

PGI की न्यू ओपीडी कैंटीन पर सवाल: बार-बार ओवरचार्जिंग के आरोप, पांच चालान के बाद भी टेंडर बरकरार

चंडीगढ़ स्थित पीजीआई की न्यू ओपीडी कैंटीन में मरीजों और उनके तीमारदारों से निर्धारित दरों से अधिक कीमत वसूलने के आरोपों ने अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शिकायतों के बावजूद ओवरचार्जिंग का सिलसिला पूरी तरह थमता नजर नहीं आ रहा है। खास बात यह है कि कैंटीन संचालक के खिलाफ अब तक पांच बार चालान किए जा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद उसका टेंडर अभी तक रद्द नहीं हुआ है। कैंटीन संचालक पर किए गए चालानों की राशि 10 हजार से 20 हजार रुपये के बीच बताई जा रही है। दूसरी ओर, शिकायतों के मुताबिक…

चंडीगढ़ में ऐप कैब कंपनियों पर कसा शिकंजा, Ola के बाद InDrive का लाइसेंस भी 6 महीने के लिए रद्द

चंडीगढ़। शहर में ऐप आधारित कैब और बाइक टैक्सी सेवाएं उपलब्ध कराने वाली कंपनियों के लिए नियमों का पालन अब बेहद जरूरी हो गया है। चंडीगढ़ प्रशासन ने एग्रीगेटर कंपनियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओला के बाद अब इनड्राइव पर भी बड़ी कार्रवाई की है। राज्य परिवहन प्राधिकरण ने इनड्राइव के नाम से सेवाएं संचालित करने वाली इंडसिस्टम्स आईटी प्राइवेट लिमिटेड का एग्रीगेटर लाइसेंस छह महीने के लिए निलंबित कर दिया है। लाइसेंस निलंबन 10 अगस्त 2026 से तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। इस अवधि के दौरान कंपनी चंडीगढ़ में कैब और बाइक टैक्सी सेवाओं का…