लोकतंत्र में डराने-धमकाने की राजनीति नहीं चलेगी: जयराम ठाकुर
जयराम ठाकुर ने प्रशासनिक निष्पक्षता पर उठाए सवाल, सराज दौरे में सरकार पर साधा निशाना हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने अपने गृह विधानसभा क्षेत्र सराज के दौरे के दौरान प्रदेश सरकार और प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए। थुनाग में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पंचायतों, पंचायत समिति सदस्यों और जिला परिषद के नव-निर्वाचित जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की और क्षेत्रीय विकास, स्थानीय समस्याओं तथा प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि लोकतंत्र में प्रशासनिक व्यवस्था की भूमिका निष्पक्ष और…
