दिड़बा घटना पर राहुल गांधी को मंत्री बरिंदर गोयल का पलटवार, बोले- पंजाब आकर जमीनी हकीकत देखें
पंजाब में दिड़बा की हालिया घटना को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से घटना और नशे के मुद्दे पर की गई टिप्पणी पर आम आदमी पार्टी ने पलटवार किया है। आप पंजाब के वरिष्ठ नेता एवं कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने राहुल गांधी और विपक्षी दलों पर आरोप लगाया कि वे एक दुखद घटना को लेकर पीड़ित परिवार की भावनाओं और स्थानीय लोगों की इच्छा को समझने के बजाय इसे राजनीतिक मुद्दा बनाने में जुटे हैं। बरिंदर कुमार गोयल ने राहुल गांधी के सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा…
