मास्टर प्लान-2031 पर बढ़ा विवाद, विशेषज्ञों ने उठाए सवाल; ‘सिर्फ ऊंची इमारतों से नहीं बनेगा स्मार्ट शहर’
चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा मास्टर प्लान-2031 में प्रस्तावित संशोधनों को लेकर शहरी नियोजन विशेषज्ञों, आर्किटेक्ट्स और नगर विकास से जुड़े पेशेवरों के बीच व्यापक चर्चा शुरू हो गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि किसी भी शहर का भविष्य केवल भवन निर्माण की अनुमति बढ़ाने या विकास नियमों में बदलाव करने से सुरक्षित नहीं किया जा सकता। यदि शहर की आबादी, निर्माण क्षमता और भूमि उपयोग में बदलाव किए जाते हैं, तो उसके अनुरूप बुनियादी सुविधाओं, सार्वजनिक सेवाओं और पर्यावरणीय संतुलन की भी विस्तृत योजना तैयार करना आवश्यक होता है। विशेषज्ञों का मानना है कि मास्टर प्लान किसी शहर के दीर्घकालिक…
