हिमाचल को ग्लोबल टूरिज्म हब बनाने की तैयारी, सुक्खू ने होटल कारोबारियों से नए डेस्टिनेशन पैकेज में जोड़ने की अपील
हिमाचल प्रदेश को देश और दुनिया के पर्यटकों के लिए नए और आकर्षक गंतव्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को वाराणसी में आयोजित फैडरेशन ऑफ होटल एंड रैस्टोरैंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के 56वें वार्षिक अधिवेशन में हिस्सा लेते हुए देशभर से आए होटल व्यवसायियों, ट्रैवल एजेंटों, टूर ऑपरेटरों और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर से जुड़े प्रतिनिधियों से हिमाचल की पर्यटन संभावनाओं को व्यापक स्तर पर बढ़ावा देने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने पर्यटन उद्योग से जुड़े प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे देश के साथ-साथ…
