राजा वड़िंग को लेकर सचिन पायलट का बड़ा बयान, बोले- पंजाब चुनाव में निभाएंगे अहम भूमिका
पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को बताया मेहनती और लड़ाकू नेता, कहा- संगठन में बदलाव का मतलब यह नहीं कि वड़िंग उपयुक्त नहीं थे पंजाब कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष पद पर बदलाव के बाद पार्टी के भीतर चल रही सियासी चर्चाओं के बीच कांग्रेस के पंजाब प्रभारी सचिन पायलट ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की जमकर तारीफ की है। पायलट ने वड़िंग को ऊर्जावान, मेहनती और लड़ाकू नेता बताते हुए कहा कि अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव में उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश संगठन में नेतृत्व परिवर्तन को वड़िंग की योग्यता…
