हरियाणा में घर खरीदना हुआ महंगा, 46 शहरों में 10% बढ़ा EDC शुल्क
हरियाणा में महंगी होगी प्रॉपर्टी खरीदना, 46 शहरों में EDC शुल्क में 10 प्रतिशत बढ़ोतरी हरियाणा के रियल एस्टेट सेक्टर में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। राज्य के कई प्रमुख शहरों में जमीन, फ्लैट और कॉमर्शियल प्रॉपर्टी की कीमतों में पहले ही बड़ा उछाल दर्ज किया जा चुका है। अब सरकार के एक नए फैसले के बाद आने वाले समय में प्रॉपर्टी खरीदना और महंगा हो सकता है। हरियाणा सरकार ने प्रदेश के 46 शहरों में बाह्य विकास शुल्क यानी EDC (External Development Charges) में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें 1 जनवरी 2026 से…
