लुधियाना केस में कोर्ट सख्त, रवनीत बिट्टू समेत अन्य आरोपियों को पेश होने का आदेश
लुधियाना में दर्ज एक आपराधिक मामले की सुनवाई के दौरान केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को अदालत की ओर से नोटिस जारी किए जाने का मामला सामने आया है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) पवलीन सिंह की अदालत ने सुनवाई के दौरान उनकी अनुपस्थिति को ध्यान में रखते हुए उन्हें अगली तारीख पर व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया है। अदालत ने मामले में सह-आरोपी और लुधियाना के पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर शाम सुंदर मल्होत्रा की गैरहाजिरी को भी गंभीरता से लिया और उन्हें भी नोटिस जारी किया। अदालत के निर्देश के अनुसार, दोनों आरोपियों को 8…
