पंजाब में नशे पर राहुल-केजरीवाल भिड़े, गुलजार सिंह की मौत बनी सियासी टकराव का नया केंद्र

चंडीगढ़: पंजाब में नशे की समस्या को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच राजनीतिक संघर्ष अब और तीखा हो गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से पंजाब सरकार पर नशे के मुद्दे और गुलजार सिंह की मौत को लेकर लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पलटवार किया है। केजरीवाल ने कांग्रेस पर ही पंजाब में नशे की समस्या को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी सरकार प्रदेश को नशे के संकट से बाहर निकालने के लिए निर्णायक लड़ाई लड़ रही है। केजरीवाल ने राहुल…

गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में अदालत से अंतरिम राहत, सोशल मीडिया पर आरोपों के प्रसार पर रोक

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को चंडीगढ़ जिला अदालत से मानहानि के मामले में अंतरिम राहत मिली है। अदालत ने अकाली दल के नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा और सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति रंजीत सिंह के खिलाफ दायर उनकी याचिका पर सुनवाई करते हुए गुरप्रीत कौर के संबंध में किसी भी अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री को इंटरनेट मीडिया अथवा किसी अन्य माध्यम से प्रकाशित, प्रसारित या साझा करने पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। यह मामला उन आरोपों से जुड़ा है, जिनमें कथित तौर पर गुरप्रीत कौर पर दुष्कर्म के एक…

नशे पर केजरीवाल-मान को वड़िंग की चुनौती, बोले- बयान नहीं, परिणाम दिखाए सरकार

पंजाब में नशे के मुद्दे को लेकर सियासी टकराव लगातार तेज होता जा रहा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से प्रदेश में नशे की स्थिति को लेकर उठाए गए सवालों के बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान की प्रतिक्रिया पर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पलटवार किया है। वड़िंग ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के सवालों ने पंजाब सरकार के उन दावों की वास्तविकता पर सवाल खड़ा कर दिया है, जिनमें सरकार लगातार प्रदेश को नशामुक्त बनाने की दिशा में बड़ी कार्रवाई का दावा करती रही है।…

DA विवाद पर अमन अरोड़ा का दो टूक रुख, बोले- सुप्रीम कोर्ट में मामला लंबित, हड़ताल से सार्वजनिक सेवाएं प्रभावित हुईं तो कार्रवाई होगी

चंडीगढ़। पंजाब में महंगाई भत्ते (DA) और कर्मचारियों के बकाये को लेकर प्रस्तावित हड़ताल के बीच कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने सरकार का रुख स्पष्ट करते हुए कर्मचारी संगठनों से आंदोलन के बजाय बातचीत का रास्ता अपनाने की अपील की है। उन्होंने प्रस्तावित हड़ताल को गैर-कानूनी बताते हुए कहा कि DA से संबंधित महत्वपूर्ण मामला पहले ही सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। ऐसे में अदालत में लंबित विषय को लेकर हड़ताल का रास्ता अपनाना उचित नहीं है। अमन अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार कर्मचारियों के हितों को लेकर गंभीर है और उनकी जायज…

जालंधर सिविल अस्पताल पहुंचे मोहिंदर भगत, टीबी मरीजों से मिले; 100 मरीजों को मुफ्त हाई-प्रोटीन डाइट

जालंधर। पंजाब में लोगों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से सरकार की ओर से स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने जालंधर स्थित सिविल अस्पताल का दौरा किया और वहां उपचाराधीन मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, मरीजों के उपचार और विशेष रूप से टीबी वार्ड की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अस्पताल के दौरे के दौरान कैबिनेट मंत्री सीधे टीबी वार्ड पहुंचे, जहां उन्होंने उपचाराधीन मरीजों से बातचीत की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने…

संगरूर बुजुर्ग आत्महत्या मामले में NHRC सख्त, पंजाब के मुख्य सचिव और DGP से 15 दिन में रिपोर्ट तलब

पंजाब के संगरूर जिले में एक बुजुर्ग व्यक्ति की आत्महत्या से जुड़े मामले ने अब गंभीर मानवाधिकार सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने अपने संज्ञान में लेते हुए पंजाब सरकार और पुलिस प्रशासन से जवाब मांगा है। आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने प्रकरण पर कार्रवाई करते हुए पंजाब के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक (DGP) को नोटिस जारी किया है। NHRC ने अधिकारियों को मामले की तथ्यात्मक जांच कराने और संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आयोग ने मृतक के मृत्युपूर्व बयान की…

पंजाब में सफाई अभियान को मिला जनसमर्थन, 12 सितंबर तक बढ़ा ‘सफाई अभियान 2.0’: हरजोत बैंस

पंजाब सरकार ने शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने और नागरिकों की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे राज्य स्तरीय ‘सफाई अभियान 2.0’ को 12 सितंबर तक जारी रखने का फैसला किया है। स्थानीय निकाय मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि अभियान के दौरान नागरिकों की ओर से बड़ी संख्या में शिकायतें दर्ज कराई गईं और इनमें से 83 प्रतिशत से अधिक शिकायतों का समाधान किया जा चुका है। सरकार ने अब स्वच्छता अभियान को केवल प्रशासनिक गतिविधि तक सीमित रखने के बजाय इसमें आम लोगों, सामाजिक संस्थाओं और बाजार संगठनों की भागीदारी को स्थायी…

गुलजार सिंह की मौत पर राहुल गांधी का हमला, पंजाब सरकार से वित्त मंत्री के इस्तीफे और निष्पक्ष जांच की मांग

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पंजाब में गुलजार सिंह की मौत के मामले को लेकर आम आदमी पार्टी सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि राज्य में सरकार की कार्यप्रणाली और नशे की समस्या को लेकर सवाल उठाने वाले लोगों के साथ कथित तौर पर दबाव, धमकी और प्रताड़ना का व्यवहार किया जा रहा है। राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से मामले में तत्काल हस्तक्षेप करते हुए वित्त मंत्री का इस्तीफा लेने और पूरे प्रकरण की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक…

स्पीकर कुलतार सिंह संधवां का औचक दौरा,, मौके पर जांचीं जनसेवाओं की सुविधाएं

सरकारी दफ्तरों में पारदर्शिता, स्वच्छता और समयबद्ध सेवाओं पर जोर; पटवारी को बताया ग्रामीणों और सरकार के बीच महत्वपूर्ण कड़ी पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने अपने विधानसभा क्षेत्र के गौरवशाली गांव हरी नौ का दौरा कर ग्रामीणों से मुलाकात की और गांव में उपलब्ध सरकारी सेवाओं की जमीनी स्थिति का जायजा लिया। अपने दौरे के दौरान उन्होंने बिना किसी पूर्व सूचना के गांव के आम आदमी क्लीनिक, पोस्ट ऑफिस और पटवारखाने का निरीक्षण किया। अचानक किए गए इस दौरे का उद्देश्य सरकारी संस्थानों में आम लोगों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, कार्यालयों की कार्यप्रणाली और कर्मचारियों…

मंच शुद्धिकरण विवाद पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, चन्नी-रंधावा ने भाजपा और आप सरकार को घेरा

देश भगत यादगार हाल में जुटे कांग्रेस नेताओं ने कहा- पंजाब की सियासत को जाति-धर्म के विवाद में उलझाने की कोशिश; सेखों की AAP में एंट्री पर भगवंत मान से मांगा जवाब जालंधर के देश भगत यादगार हाल में आयोजित रोष रैली के दौरान कांग्रेस ने मंच शुद्धिकरण विवाद को लेकर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार और केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। रैली में पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद चरणजीत सिंह चन्नी और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा प्रमुख रूप से मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने अपने संबोधन में प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों, मंच शुद्धिकरण की…

पुलिस हिरासत में युवक से कथित बर्बरता पर NHRC सख्त, पंजाब सरकार से दो हफ्ते में मांगी कार्रवाई रिपोर्ट

भाजपा नेता तरुण चुघ की शिकायत पर आयोग ने लिया संज्ञान; मेडिकल रिकॉर्ड, सीसीटीवी और हिरासत से जुड़े दस्तावेज सुरक्षित रखने के निर्देश पंजाब में एक युवक के साथ पुलिस द्वारा कथित बर्बरता और मानवाधिकारों के गंभीर उल्लंघन के मामले ने अब राष्ट्रीय स्तर पर तूल पकड़ लिया है। भाजपा नेता तरुण चुघ ने दावा किया है कि उनकी ओर से राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) के समक्ष की गई शिकायत पर आयोग ने गंभीरता से संज्ञान लिया है। चुघ के अनुसार आयोग ने पंजाब सरकार और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को मामले की निष्पक्ष जांच करने के निर्देश दिए हैं और…

पायलट की एंट्री के साथ पंजाब कांग्रेस में नई सियासी बिसात, चन्नी की दिल्ली बैठक से गैरमौजूदगी ने बढ़ाई हलचल

पंजाब कांग्रेस में प्रदेश प्रभारी के बदलाव के बाद पार्टी के अंदर राजनीतिक गतिविधियां तेज होती दिखाई दे रही हैं। कांग्रेस हाईकमान की ओर से पंजाब की कमान सचिन पायलट को सौंपे जाने के बाद जहां प्रदेश संगठन को चुनावी तैयारियों के लिए सक्रिय करने की कवायद शुरू हो गई है, वहीं पार्टी के भीतर पुराने राजनीतिक समीकरण और गुटबाजी एक बार फिर चर्चा में आ गई है। सोमवार को नई दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान की ओर से देशभर के पार्टी सांसदों की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई थी। पंजाब से पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा सांसद चरणजीत सिंह चन्नी को भी…

काला झंडा दिखाने के बाद पुलिस हिरासत में लिए जाने की शिकायत, आयोग अध्यक्ष ग्रेवाल आज अस्पताल पहुंचकर जानेंगे पूरा मामला

गांव शेरों, जिला संगरूर निवासी मोहन जीत सिंह से जुड़े कथित पुलिस प्रताड़ना के मामले ने अब राष्ट्रीय स्तर पर ध्यान खींचा है। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन हरजीत सिंह ग्रेवाल मंगलवार को पटियाला पहुंचकर राजिंदरा अस्पताल में उपचाराधीन मोहन जीत सिंह से मुलाकात करेंगे। आयोग के पास पहुंची शिकायत में पुलिस हिरासत के दौरान उनके साथ कथित मारपीट और प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इन्हीं आरोपों की वास्तविक स्थिति जानने के लिए आयोग के चेयरमैन स्वयं अस्पताल जाकर पीड़ित और उसके परिवार से बातचीत करेंगे। हरजीत सिंह ग्रेवाल दोपहर करीब 12 बजे राजिंदरा अस्पताल पहुंचेंगे। इस दौरान…

पंजाब में भाजपा का चुनावी शंखनाद तेज, सितंबर में यात्राएं और अक्टूबर में मोदी के मेगा दौरे की तैयारी

पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर अब राजनीतिक दलों की सक्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। चुनाव में करीब छह महीने का समय शेष रहने के बीच भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में अपनी संगठनात्मक और राजनीतिक गतिविधियों को तेज करने की रणनीति तैयार कर ली है। भाजपा का फोकस अब प्रदेश में बड़े स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाने के साथ-साथ अपने राष्ट्रीय नेताओं की रैलियों और यात्राओं के जरिए चुनावी माहौल बनाने पर है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक सितंबर और अक्टूबर में भाजपा के कई बड़े कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। इनमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित…

कोयले की कमी से पंजाब में बिजली संकट गहराया, 1500 मेगावाट उत्पादन घटा; मंत्री सोंध ने केंद्र से मांगा तत्काल हस्तक्षेप

पंजाब में पिछले कुछ दिनों से बिजली संकट लगातार गंभीर होता जा रहा है। राज्य के बिजली उत्पादन में करीब 1,500 मेगावाट की कमी आने के पीछे राष्ट्रीय स्तर पर पैदा हुई कोयले की भारी किल्लत को प्रमुख कारण बताया जा रहा है। बिजली मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंध ने दावा किया है कि कोयले की उपलब्धता घटने के कारण पंजाब के कई बड़े थर्मल पावर प्लांट अपनी पूरी क्षमता के अनुसार बिजली पैदा नहीं कर पा रहे हैं। इसका सीधा असर राज्य में बिजली आपूर्ति व्यवस्था पर पड़ रहा है और मांग को पूरा करने के लिए घरेलू तथा औद्योगिक…

हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की नियुक्ति पर पंजाब सरकार की आपत्ति, चीमा ने केंद्र से पूछा- राज्य से सलाह क्यों नहीं ली

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर जस्टिस अश्विनी कुमार मिश्रा की नियुक्ति को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। चीमा ने आरोप लगाया कि इतनी महत्वपूर्ण नियुक्ति की प्रक्रिया में पंजाब सरकार से किसी तरह का परामर्श नहीं किया गया, जबकि संबंधित प्रक्रिया में राज्य सरकार की राय लिए जाने का प्रावधान है। उन्होंने इस पूरे मामले को पंजाब के संवैधानिक अधिकारों और देश के संघीय ढांचे से जोड़ते हुए केंद्र से जवाब मांगा है। जालंधर में रविवार को प्रेस…

‘खेडां वतन पंजाब दीआं’ में पहली बार कोस्को क्रिकेट, गांवों-वार्डों की टीमें दिखाएंगी दमखम

आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर ने शनिवार को पंजाब के खेल प्रेमियों के लिए महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए बताया कि राज्य सरकार के प्रमुख खेल आयोजन ‘खेडां वतन पंजाब दीआं’ के चौथे सीजन में पहली बार कोस्को क्रिकेट को शामिल किया गया है। क्रिकेट को इस खेल महाकुंभ का हिस्सा बनाए जाने से गांवों से लेकर शहरों तक क्रिकेट खेलने वाले युवाओं और खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक बड़ा मंच मिलने की उम्मीद है। मीत हेयर ने पंजाब के क्रिकेट प्रेमियों को इस फैसले के लिए बधाई देते हुए कहा कि लंबे…

पंजाब की चुनावी जंग में आमने-सामने होंगे राजस्थान के दो दिग्गज, पूनिया और पायलट के सामने संगठन को साधने की बड़ी चुनौती

पंजाब की राजनीति में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले एक दिलचस्प सियासी मुकाबले के संकेत दिखाई देने लगे हैं। इस बार चुनावी मैदान में पंजाब के स्थानीय नेताओं के साथ-साथ राजस्थान की राजनीति में लंबे समय तक सक्रिय रहे दो प्रमुख चेहरों की रणनीति भी अहम भूमिका निभा सकती है। वजह है भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस का अपने-अपने पंजाब प्रभारी के तौर पर राजस्थान से आने वाले नेताओं पर भरोसा जताना। भाजपा ने पंजाब में संगठन और चुनावी तैयारियों की जिम्मेदारी राजस्थान के वरिष्ठ नेता डॉ. सतीश पूनिया को सौंपी है, जबकि कांग्रेस ने सचिन पायलट को पंजाब का…

आज दिल्ली पहुंचेंगे CM भगवंत मान, गुरुग्राम जेल में संजीव अरोड़ा से मुलाकात; ईडी केस और आगे की रणनीति पर नजर

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सोमवार को दिल्ली पहुंचेंगे और इसके बाद गुरुग्राम जेल में बंद पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा से मुलाकात करेंगे। ईडी की कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में चल रहे अरोड़ा से मुख्यमंत्री की यह मुलाकात राजनीतिक और कानूनी दोनों लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। माना जा रहा है कि बैठक के दौरान मौजूदा परिस्थितियों, मामले से जुड़े घटनाक्रम और आगे की कानूनी प्रक्रिया को लेकर चर्चा हो सकती है। संजीव अरोड़ा इस समय प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग मामले में न्यायिक हिरासत में हैं। ईडी ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग…

आप का अकाली दल पर पलटवार, पन्नू बोले- मान परिवार पर आरोप लगाने वालों को पहले अपने राजनीतिक रिश्तों का हिसाब देना चाहिए

चंडीगढ़। पंजाब की सियासत में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और उनके परिवार को लेकर चल रही बयानबाजी के बीच आम आदमी पार्टी ने शिरोमणि अकाली दल पर पलटवार किया है। आप के पंजाब मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने अकाली नेतृत्व पर आरोप लगाया कि वह मुख्यमंत्री और उनके परिवार की छवि खराब करने के लिए राजनीतिक अभियान चला रहा है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों की तस्वीरें और राजनीतिक संपर्क अब विवाद के संदर्भ में सामने आ रहे हैं, उनके बारे में अकाली नेताओं को भी सार्वजनिक तौर पर स्पष्टीकरण देना चाहिए। बलतेज पन्नू ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान…