बरनाला घटना पर भाजपा-एसजीपीसी का सरकार पर हमला, सिख युवक से कथित दुर्व्यवहार की निष्पक्ष जांच की मांग
चंडीगढ़/बरनाला। बरनाला के गांव शेरों में मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यक्रम के दौरान एक सिख युवक के साथ पुलिस द्वारा कथित तौर पर की गई मारपीट और उसके ककारों की बेअदबी का मामला राजनीतिक और धार्मिक मुद्दा बनता जा रहा है। इस घटना को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने पंजाब सरकार और पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और मामले…
