होशियारपुर से सीएम मान का विजन 2030: रोजगार, महिला सशक्तिकरण और न्याय के दम पर ‘नया पंजाब’ बनाने का दावा
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने होशियारपुर जिले के टांडा क्षेत्र स्थित गांव भट्टलां में आयोजित ‘लोक मिलनी’ कार्यक्रम के दौरान राज्य के विकास, रोजगार, महिला सशक्तिकरण, कृषि, शिक्षा और धार्मिक मामलों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी सरकार की प्राथमिकताओं को सामने रखा। बड़ी संख्या में ग्रामीणों, महिलाओं, युवाओं और पंचायत प्रतिनिधियों की मौजूदगी में मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब अब अतीत की राजनीतिक गलतियों और प्रशासनिक विफलताओं से बाहर निकलकर विकास, पारदर्शिता और जनकल्याण की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब के पास प्राकृतिक संसाधनों, कृषि क्षमता और मेहनतकश लोगों की…
