44 साल बाद जालंधर बनेगा राष्ट्रीय बैडमिंटन का केंद्र, चैंपियनशिप से पहले सीएम मान का बड़ा ऐलान; स्टेडियम के लिए 2.14 करोड़ की सौगात
जालंधर। पंजाब में खेलों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है। लगभग चार दशक बाद जालंधर का ऐतिहासिक रायज़ादा हंसराज स्टेडियम फिर से राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की मेजबानी करने जा रहा है। दिसंबर में यहां आयोजित होने वाली सब-जूनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने स्टेडियम का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और खिलाड़ियों के लिए आधुनिक सुविधाएं विकसित करने की दिशा में कई अहम घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्टेडियम में अत्याधुनिक इनडोर बैडमिंटन…
