अमृतसर में कचरे के पहाड़ को लेकर गरमाई सियासत, तरुण चुग ने आप सरकार पर साधा निशाना
अमृतसर: धार्मिक और ऐतिहासिक शहर अमृतसर में लंबे समय से जमा कचरे को लेकर पंजाब की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी एवं सांसद तरुण चुग ने चबाल रोड स्थित डंप साइट की स्थिति को लेकर आम आदमी पार्टी सरकार और अमृतसर नगर निगम पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि शहर की करीब 11 एकड़ जमीन पर लगभग 1.5 लाख मीट्रिक टन कचरा जमा होना सफाई व्यवस्था की गंभीर स्थिति को दर्शाता है। चुग ने कहा कि पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) में दाखिल…
