देव दीपावली पर 11 लाख दीपों से जगमगाएगी काशी, सुरक्षा के लिए 10 जोन और 27 वॉच टावर तैनात
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तैयारियों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए निर्देश, 24 नवंबर को घाटों पर दीपोत्सव के साथ महाआरती, लेजर और ड्रोन शो होंगे; श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पार्किंग, यातायात और चिकित्सा व्यवस्था का विशेष खाका तैयार वाराणसी में देव दीपावली और गंगा महोत्सव को भव्य, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को वाराणसी में उच्चस्तरीय बैठक कर दोनों आयोजनों की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को किसी तरह की…
