UP के आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा समय पर वेतन और सुविधाएं: सीएम योगी ने दिए निर्देश, स्वास्थ्य, बीमा और पेंशन का भी होगा लाभ।
UP में आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला, योगी सरकार बनाएगी ‘उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम’ (UPCOS) उत्तर प्रदेश सरकार ने आउटसोर्सिंग व्यवस्था में व्यापक सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए “उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम” (UPCOS) के गठन का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक प्रस्ताव तैयार कर जल्द प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। सरकार का कहना है कि इस नई व्यवस्था का उद्देश्य आउटसोर्स कर्मचारियों को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और जवाबदेह कार्य प्रणाली उपलब्ध कराना है। प्रदेश के विभिन्न विभागों में बड़ी संख्या में कर्मचारी आउटसोर्सिंग एजेंसियों…
