Haryana में 7000 नौकरियों की सौगात: CM सैनी की मंजूरी, कांग्रेस विधायक के सवाल पर मंत्री श्रुति चौधरी ने दिया था भरोसा।
हरियाणा सरकार ने महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत लंबे समय से खाली पड़े आंगनवाड़ी कार्यकर्ता (Anganwadi Worker) और आंगनवाड़ी सहायिका (Anganwadi Helper) के पदों को भरने की दिशा में बड़ा निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्यभर में कुल 7,005 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मंजूरी दे दी है। सरकार के इस फैसले के बाद हजारों युवाओं को रोजगार के अवसर मिलने की संभावना है, वहीं राज्य की आंगनवाड़ी सेवाओं को भी मजबूती मिलेगी। महिला एवं बाल विकास विभाग के अनुसार, प्रदेश में कई वर्षों से बड़ी संख्या में पद रिक्त पड़े हुए…
