आरक्षण के बाद बदला चंडीगढ़ का चुनावी गणित, अब टिकट के लिए दावेदारों में घमासान
35 वार्डों में 16 आरक्षित सीटों ने कई नेताओं की बदली रणनीति, सर्वे और जमीनी पकड़ के आधार पर उम्मीदवार चुनने की तैयारी चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की तैयारियां अब खुले तौर पर दिखाई देने लगी हैं। वार्डों के आरक्षण की तस्वीर साफ होते ही उन नेताओं और दावेदारों ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है, जो पिछले कई महीनों से टिकट की उम्मीद लगाए बैठे थे। अभी तक पार्टी कार्यालयों और नेताओं के घरों तक सीमित चल रही मुलाकातों और लॉबिंग ने अब वार्ड स्तर पर भी जोर पकड़ लिया है। नगर निगम के 35 वार्डों…
