भाजपा की नशा विरोधी यात्राओं पर AAP का हमला, बलतेज पन्नू बोले- पंजाब को राजनीतिक प्रयोगशाला बनाने के बजाय ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का हिस्सा बने भाजपा
पंजाब में नशे के मुद्दे को लेकर सियासी टकराव एक बार फिर तेज हो गया है। भारतीय जनता पार्टी की ओर से 18 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित नशा विरोधी यात्राओं को लेकर आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर निशाना साधा है। आप पंजाब के राज्य महासचिव (संगठन) और नशा मुक्ति मोर्चा के मुख्य प्रवक्ता बलतेज पन्नू ने कहा कि यदि भाजपा वास्तव में पंजाब को नशे से मुक्त कराने के लिए गंभीर है तो उसे अलग राजनीतिक अभियान चलाने के बजाय राज्य में पहले से जारी ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ मुहिम में शामिल होना चाहिए। बलतेज पन्नू ने कहा कि…
