करनाल के व्यक्ति की अमेरिका में गोली मारकर हत्या:रिटायर फौजी ने स्टोर में आकर फायरिंग की; कर्ज लेकर विदेश गया, इकलौता बेटा था

करनाल के व्यक्ति की अमेरिका में गोली मारकर हत्या:रिटायर फौजी ने स्टोर में आकर फायरिंग की; कर्ज लेकर विदेश गया, इकलौता बेटा था हरियाणा के करनाल जिले के एक युवक की अमेरिका में गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक पर एक रिटायर्ड फौजी ने एक डिपार्टमेंटल स्टोर में फायरिंग की, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि फायरिंग के बाद आरोपी फौजी ने भी खुद को गोली मार ली। यह वारदात अमेरिका के पोर्टलैंड-वाशिंगटन बॉर्डर के पास हुई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय प्रदीप के रूप में हुई है, जो करनाल के हथलाना गांव का रहने वाला था। परिवार के मुताबिक, प्रदीप करीब डेढ़ साल पहले अमेरिका गया था। उसे वहां तक पहुंचने में 8 महीने लग गए थे। वह डिपार्टमेंटल स्टोर पर काम कर रहा था और तीन-चार दिन पहले ही घर पर बात कर बताया था कि सब ठीक चल रहा है। उसने कहा था कि उसे काम मिल गया है और वह जल्द ही कर्ज उतार देगा। प्रदीप परिवार की कमाई का एकमात्र जरिया था, क्योंकि उसके पिता की मौत पहले ही हो चुकी है। प्रदीप के घर के PHOTOS… प्रदीप के साथियों ने फोन पर यह सूचना दी… परिवार बोला – शव को भारत लाने में की जाए मदद
परिजन ने प्रशासन और सरकार से अपील की है कि प्रदीप के शव को जल्द से जल्द भारत लाया जाए, ताकि गांव में अंतिम संस्कार किया जा सके। ग्रामीण सतपाल पहलवान ने बताया कि परिवार पहले से ही 42 लाख रुपए के कर्ज में डूबा हुआ है और घर की आर्थिक स्थिति बहुत खराब है। पूरे परिवार की जिम्मेदारी प्रदीप पर ही थी, लेकिन उसके जाने से सबकुछ बिखर गया है। बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरा गांव शोक में डूबा हुआ है। ॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… करनाल के युवक को कंबोडिया में बंदी बनाया:पासपोर्ट-मोबाइल छीना, पीटने का VIDEO परिवार को भेजा; कहा- 5000 डॉलर भेजो, छोड़ देंगे हरियाणा में करनाल जिले के रहने वाले एक युवक को कंबोडिया में बंधक बना लिया गया है। उसे एजेंटों ने नौकरी का झांसा देकर कंबोडिया बुलाया था। इसके बाद युवक को एक कंपनी में 3500 डॉलर (करीब 3 लाख रुपए) में बेचकर भाग गए। पूरी खबर पढ़ें…

गुरुग्राम में पटाखे खरीदने पहुंची भीड़ को पुलिस ने खदेड़ा:आपस में धक्का-मुक्की, लाठी-डंडे बरसा कर भीड़ कंट्रोल की, दिल्ली से भी पहुंच रहे लोग

गुरुग्राम में पटाखे खरीदने पहुंची भीड़ को पुलिस ने खदेड़ा:आपस में धक्का-मुक्की, लाठी-डंडे बरसा कर भीड़ कंट्रोल की, दिल्ली से भी पहुंच रहे लोग गुरुग्राम में ग्रीन पटाखे खरीदने को लेकर भारी भीड़ उमड़ रही है। रविवार को कादीपुर इलाके में सुबह से ही सैकड़ों लोग पटाखे खरीदने पहुंचे। जिसके चलते हालात बेकाबू हो गए और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोग पटाखों के गोदाम में घुसने के लिए धक्का- मुक्की करने लगे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठी बरसा कर खदेड़ना पड़ा। यहां सुबह से ही लोग अपने पसंदीदा पटाखे खरीदने के लिए गोदामों में पहुंचने लगे थे। दोपहर होते-होते भीड़ इतनी बढ़ गई कि दुकानों पर लंबी-लंबी कतारें लग गईं। काफी संख्या में लोग दिल्ली से भी पटाखे खरीदने पहुंचे हैं। लाइन तोड़कर किया हंगामा कुछ लोगों ने लाइन तोड़ने की कोशिश की, जिसके बाद धक्का-मुक्की शुरू हो गई। देखते ही देखते स्थिति ऐसी हो गई कि दुकानदारों और ग्राहकों के बीच बहस होने लगी। कुछ असामाजिक तत्वों ने मौके का फायदा उठाकर हंगामा शुरू कर दिया, जिससे भगदड़ की स्थिति बन गई। मनमाने दाम वसूलने का आरोप कई दुकानों पर स्टॉक कम होने की वजह से लोग आपस में उलझ पड़े। कुछ ग्राहकों ने आरोप लगाया कि दुकानदार मनमाने दाम वसूल रहे थे, जिससे तनाव और बढ़ गया। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने पहले भीड़ को शांत करने की कोशिश की, लेकिन जब स्थिति नहीं संभली तो पुलिस को सख्ती दिखानी पड़ी। लाठी चलाकर भीड़ को खदेड़ा पुलिस ने लाठी का प्रयोग किया, जिसके बाद भीड़ तितर-बितर हो गई। कुछ लोगों ने पुलिस पर बदतमीजी का आरोप भी लगाया। हालांकि इस मामले में पुलिस की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। मौके पर मौजूद एक पुलिसकर्मी ने कहा कि हमारा मकसद लोगों की सुरक्षा और बाजार में व्यवस्था बनाए रखना था। कुछ लोग लाइन तोड़कर हंगामा कर रहे थे, जिसके कारण हमें सख्त कदम उठाना पड़ा। अब स्थिति पूरी तरह काबू में है। पुलिस ने विक्रेताओं को भी चेतावनी दी है कि वे नियमों का पालन करें और अधिक कीमत वसूलने से बचें।

फरीदाबाद में डॉग ढूंढने पर 1 लाख का इनाम:बिल्डर के घर से गायब हुआ 3 महीने का डुग्गू, 2 महीने पहले खरीदा था

फरीदाबाद में डॉग ढूंढने पर 1 लाख का इनाम:बिल्डर के घर से गायब हुआ 3 महीने का डुग्गू, 2 महीने पहले खरीदा था हरियाणा के फरीदाबाद में एक बिल्डर के घर से उसका 3 महीने का डॉग (डुग्गू) गायब हो गया। जिसको पानी के लिए बिल्डर ने 1 लाख रूपए का इनाम आपने डॉग पर रख दिया है। बिल्डर का कहना है कि जो भी उसके डॉग को तलाश कर वापस देगा उसको इनाम दिया जाएगा। 1 लाख रूपए इनाम फरीदाबाद के सेक्टर 15 के रहने वाले बिल्डर विनोद तनेजा ने बताया कि 2 महीने पहले उन्होंने डॉग (डुग्गू) को खरीदा था। जिसके लिए उन्होंने 20 हजार रूपए का भुगतान किया था। 18 अक्तूबर की रात को 8 बजे वह घर के बाहर टहल रहा था। हर रोज वह बाहर घूमकर वापस आ जाता था। लेकिन उस दिन वह वापस नही आया। जिसके बाद उन्होंने उसको आस-पास काफी तलाश किया। लेकिन उसका कही पता चल पाया। शिडजू नस्ल का डॉग उन्होंने बताया कि अभी वह 3 महीने का था । शिडजू नस्ल के डॉग को टॉय ब्रीड कहा जाता है। यह एक छोटी नस्ल का कुत्ता होता है। इसकी 20–28 सेंटीमीटर तक उंचाई होती है। इसके बालों का रंग सफेद, सुनहरा, भूरा, काला, ग्रे, या इनका मिश्रण का होता है। इसका वजन 4–7 किलोग्राम तक हो जाता है। यह बेहद प्यारा, दोस्ताना, नटखट और बच्चों के साथ अच्छा ‌व्यवहार करने वाला होता है। बिल्डर ने कहा कि परिवार के लोगों का डॉग (डुग्गू) के साथ बहुत लगाव था। वह परिवार का एक हिस्सा बन चुका है। इसलिए उन्होंने उसकी कीमत से कहीं ज्यादा इनाम रखा है। ताकि जिसके पास भी वह है या जिसको भी वह मिले वो उनको वापस कर सके।

पुलिसकर्मियों के शराब बांटने का VIDEO:पॉलिथीन में मिठाइयों के साथ डालकर ले गए; चरखी दादरी में SHO सस्पेंड

पुलिसकर्मियों के शराब बांटने का VIDEO:पॉलिथीन में मिठाइयों के साथ डालकर ले गए; चरखी दादरी में SHO सस्पेंड हरियाणा के चरखी दादरी में पुलिस कर्मचारियों के आपस में शराब की बोतलें और मिठाई बांटने का वीडियो सामने आया है। दावा किया गया है कि यह वीडियो लघु सचिवालय में SP ऑफिस के सामने का है। वीडियो में 4 लोग पुलिस की वर्दी और 4 लोग सिविल ड्रेस में दिख रहे हैं। ये वीडियो कब का है और किसने बनाया है, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। वीडियो सामने आने के बाद DSP हेडक्वार्टर धीरज कुमार ने सिटी थाना प्रभारी सन्नी कुमार को सस्पेंड कर दिया है। उनका कहना है कि वीडियो में दिख रहे दूसरे कर्मचारियों की भी पहचान करने की कोशिश की जा रही है, इसके बाद उन पर भी कार्रवाई होगी। अब जानिए वीडियो में क्या दिख रहा… DSP बोले- विभागीय कार्रवाई शुरू की
DSP हेडक्वार्टर धीरज कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर सिटी SHO की वीडियो वायरल हुई थी। जिसमें वे शराब की बोतल हाथ में लेकर किसी को दे रहे हैं। इस संबंध में शनिवार को ही सिटी पुलिस थाना प्रभारी को सस्पेंड करते हुए उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है। DSP ने आगे बताया कि वीडियो में और कौन-कौन मौजूद थे, उनके बारे में पता किया जा रहा है। वीडियो में जो अन्य लोग दिखाई दे रहे हैं, उनके खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

पानीपत में मामा ने की भांजे की हत्या:शराब पिलाकर गर्दन में घोंपा चाकू, 3 साल से साथ रहते थे दोनों, 18 साल का था मृतक

पानीपत में मामा ने की भांजे की हत्या:शराब पिलाकर गर्दन में घोंपा चाकू, 3 साल से साथ रहते थे दोनों, 18 साल का था मृतक हरियाणा के पानीपत में मामा ने अपने 18 वर्षीय भांजे की गर्दन में चाकू घोंप कर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद मौके पर सभी आवश्यक कार्रवाई करने के बाद शव को सिविल अस्पताल भिजवाया। जहां उसका पंचनामा भरवा कर शवगृह में रखवा दिया। वहीं, मृतक की मां ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी मामा के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई कर रही है। सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए, क्या है पूरा मामला… SHO बोले- आरोपी फिलहाल फरार, जल्द करेंगे गिरफ्तार
इस बारे में मॉडल टाउन थाना प्रभारी जगमेंद्र का कहना है कि आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। वारदात से पहले दोनों ने पहले छत पर बैठकर शराब पी थी। जहां उनकी फिर से कहासुनी होने की बात सामने आई है। इसके बाद आरोपी ने चाकू घोंपा और मौके से फरार हो गया। आरोपी की तलाश जारी है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।

नारनौल में चलते हुए डंपर में लगी आग:ड्राइवर और हेल्पर ने कूदकर बचाई अपनी जान, राजस्थान से रोड़ी लेकर आ रहा था

नारनौल में चलते हुए डंपर में लगी आग:ड्राइवर और हेल्पर ने कूदकर बचाई अपनी जान, राजस्थान से रोड़ी लेकर आ रहा था महेंद्रगढ़ के नारनौल में नेशनल हाईवे-148 बी पर गांव मंढाना के पास रविवार सुबह एक चलते डंपर में अचानक आग लग गई। पुलिस के अनुसार, डंपर की वायरिंग में आई खराबी के चलते कैबिन में शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी की वजह से आग लगी। इससे कैबिन पूरा जल गया। सड़क पर तेज धुएं का गुबार उठते ही आसपास के वाहन चालकों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तथा पुलिस मौके पर पहुंची। टीम ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग लगते ही कैबिन से ड्राइवर व खलासी कूद गए। जिसके कारण इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन ट्रक को काफी नुकसान पहुंचा है। उदयपुर से आ रहा था ट्रक झज्जर के झाड़ली प्लांट के लिए रोड़ी लेकर उदयपुर (राजस्थान) से आ रहा था। बताया गया कि ट्रक में लदी रोड़ी सीमेंट मिक्सिंग कार्य में उपयोग की जानी थी। आग लगने की सूचना मिलते ही एनएचएआई की हाईवे पेट्रोलिंग टीम भी मौके पर पहुंची और सुरक्षा की दृष्टि से हाईवे पर दोनों ओर से करीब 100 मीटर तक वाहनों को रोक दिया गया। शार्ट सर्किट की वजह से लगी आग : एसएचओ थाना सदर के एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि ट्रक के कैबिन में हुए शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी। आग लगने पर ड्राइवर व खलासी कूद गए थे। इससे कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

भिवानी में एक्सीडेंट में चरखी दादरी के युवक की मौत:ट्रैक्टर की चपेट में आया, ब्रेक साफ कर रहा था, काम करके लौटा

भिवानी में एक्सीडेंट में चरखी दादरी के युवक की मौत:ट्रैक्टर की चपेट में आया, ब्रेक साफ कर रहा था, काम करके लौटा चरखी दादरी के गांव बौंद कलां निवासी युवक का भिवानी के लोहारू रोड़ स्थित देवसर मोड़ के नजदीक एक्सीडेंट हो गया। इस दौरान युवक ट्रैक्टर की चपेट में आ गया, जिस कारण उसकी मौत हो गई। वहीं, मामले की सूचना मिलते ही जुई कलां थाना पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मृतक के भाई के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की गई है। मृतक की पहचान चरखी दादरी जिले के गांव बौंद कलां निवासी करीब 27 वर्षीय अमित उर्फ सीटू के रूप में हुई है। मृतक के ताऊ गांव बौंद कलां निवासी रामनिवास ने बताया कि उसके छोटे भाई सतबीर के 3 बच्चे (2 बेटे व एक बेटी) हैं। जिनमें से अमित कुमार सबसे छोटा था और मजदूरी करता था। अमित फिलहाल अविवाहित था। वह शनिवार को भिवानी के गांव देवसर की तरफ मजदूरी करने के लिए गया हुआ था। इसी दौरान उसका एक्सीडेंट हो गया और मौत हो गई। ट्रैक्टर की चपेट में आया अमित
जुई कलां थाना पुलिस को दिए बयान में महेश ने बताया कि उसका भाई अमित मजदूरी के लिए गांव देवसर की तरफ आया हुआ था। इसी दौरान ट्रैक्टर स्टार्ट खड़ा था। इसी दौरान ट्रैक्टर के दोनों ब्रेक के बीच की पत्ती हटाने लगा और इसी दौरान क्लच छूट गई। जिसके कारण अमित गिर गया और ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। इसके बाद घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया और इसकी सूचना पुलिस को दे दी। इत्तफाकिया कार्रवाई की गई
जुई कलां थाना के जांच अधिकारी एएसआई कुलदीप सिंह ने बताया कि उन्हें एक्सीडेंट की सूचना मिली थी। अस्पताल में पहुंचकर मृतक अमित के भाई महेश के बयान दर्ज किया है। जिसमें बताया कि ब्रेक के बीच की पत्ती हटाते समय क्लच छूटने के कारण अमित नीचे गिर गया। वहीं ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। बयानों के आधार पर इत्तफाकिया कार्रवाई की गई है।

झज्जर में हादसे में युवक की मौत,भाई समेत तीन घायल:डेढ़ माह पहले ही बना था पिता, 4 दिन पहले ही घर में हुआ था कुआं पूजन कार्यक्रम

झज्जर में हादसे में युवक की मौत,भाई समेत तीन घायल:डेढ़ माह पहले ही बना था पिता, 4 दिन पहले ही घर में हुआ था कुआं पूजन कार्यक्रम झज्जर में एक घर में खुशी के माहौल में उस समय मातम छा गया, जब 25 वर्षीय अभिषेक पुत्र कृष्ण कुमार की सड़क हादसे में मौत हो गई और उसका भाई घायल हो गया। अभिषेक कुछ ही समय पहले पिता बना था। हादसा दो बाइको के टक्कर से हुआ। इसमें दूसरा बाइक सवार भी घायल हो गया। परिवार में खुशी का माहौल अभी थमा भी नहीं था कि हादसा पूरे गांव को गमगीन कर गया। । खेत पर जा रहे थे दोनों भाई, सामने से बाइक ने मारी टक्कर
छपार गांव निवासी अभिषेक खेती बाड़ी का काम करता था। वह और उसका भाई 19 साल के यश एक ही बाइक पर खेतों को देखने के लिए निकले थे। वे अहरी गांव की ओर जा रहे थे। दोनों भाई छपार से निकले ही थे कि रास्ते में उनकी बाइक की सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। घायल पीजीआई रेफर हादसे में अभिषेक उसका भाई व दूसरी बाइक पर सवाल तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में अभिषेक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दूसरी बाइक सवार को रात को ही गंभीर हालत में पीजीआई रेफर कर दिया गया। अभिषेक का भाई भी गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज झज्जर के निजी अस्पताल में चल रहा है। डेढ़ माह पहले ही बना था पिता, तीन साल पहले हुई थी शादी शादी को तीन साल, बेटे को जन्म हुए डेढ़ महीना मृतक अभिषेक का विवाह तीन वर्ष पहले हुआ था। डेढ़ महीने पहले ही उनके घर बेटे का जन्म हुआ था। परिवार ने 15 तारीख को ही बेटे का कुआं पूजन कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया था। एथलेटिक्स का खिलाड़ी है घायल यश जिले के गांव छपार निवासी अभिषेक के पिता कृष्ण कुमार, हरियाणा रोडवेज वर्कशॉप में यार्ड मास्टर पद से सेवानिवृत्त हैं। अब परिवार खेती-बाड़ी करता है। अभिषेक और उसका भाई पिता की सहायता करते थे। यश एथलेटिक्स खिलाड़ी है। वह इस क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए मेहनत कर रहा था। खुशी का माहौल शोक में डूबा घर में बच्चा पैदा होने पर अभी समारोह मनाया जा रहा था। परिवार में सदमे का माहौल है। एक बेटे की आकस्मिक मृत्यु से पूरा परिवार शोक में डूब गया है। इसी बीच दूसरे बेटे की गंभीर हालत को लेकर चिंता में डूबा है।

हरियाणा पुलिस कांस्टेबल को पंचकूला में कंटेनर ने कुचला:ड्र्रिंक एंड ड्राइव की चल रही थी नाके पर जांच, गैर इरादतन हत्या का केस

हरियाणा पुलिस कांस्टेबल को पंचकूला में कंटेनर ने कुचला:ड्र्रिंक एंड ड्राइव की चल रही थी नाके पर जांच, गैर इरादतन हत्या का केस हरियाणा के पंचकूला में नाके पर तैनात पुलिस कांस्टेबल को कंटेनर ड्राइवर ने कुचल दिया। कुचलने के बाद आरोपी गाड़ी को यमुनानगर की तरफ भगाकर ले जा रहा था, जिसके रामगढ़ के पास गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। पंचकूला के चंडीमंदिर टोल प्लाजा पर ट्रैफिक पुलिस ने 18 अक्टूबर की रात को ड्रिंक एंड ड्राइव जांच के लिए नाका लगाया था। नाका लगाकर वाहनों की जांच रही थी। एएसआई सोमनाथ के साथ सिपाही दीपक भी कार की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक कंटेनर ड्राइवर आया, जिसे टॉर्च से रूकने का इशारा किया गया। कंटेनर ड्राइवर ने नाका तोड़ते हुए दीपक को कुचल दिया। उसके बाद एक कार को टक्कर मारी और वहां से गाड़ी भगा ले गया। पीछा कर पकड़ा कंटेनर ड्राइवर SI सोमनाथ ने बताया कि मैंने देखा कि दीपक की मौके पर ही मौत हो चुकी है। उसके बाद मैंने गाड़ी का पीछा शुरू किया। यमुनानगर रोड की तरफ आरोपी गाड़ी को लेकर गया। आगे चलकर वह रामगढ़ की तरफ हो लिया। आरोपी को मट्‌टावाली गांव के पास से पकड़ कर चंडीमंदिर थाना पुलिस को सौंप दिया। जींद का दीपक 2023 में भर्ती जींद के पिल्लुखेड़ा गांव निवासी दीपक साल 2023 में पुलिस में भर्ती हुआ था। ट्रेनिंग के बाद दीपक अगस्त 2024 में ट्रैफिक पुलिस पंचकूला में आया था। दीपक शादीशुदा है और उसके 2 बच्चे हैं। बड़ी लड़की है और उसका छोटा बेटा केवल 10 माह का है। यूपी का रहने वाला है ड्राइवर गिरफ्तार चंडीमंदिर थाना पुलिस के जांच अधिकारी ASI प्रवीन ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसकी पहचान यूपी के सुलतानपुर जिले में पीपरपुर थाना के गांव दसईपुर निवासी धमेंद्र के तौर पर हुई है।

यमुनानगर में खोखों में लगी आग:10 से ज्यादा दुकानें जलीं, दिवाली पर बेचने के लिए रखा सामान हुआ राख,

यमुनानगर में खोखों में लगी आग:10 से ज्यादा दुकानें जलीं, दिवाली पर बेचने के लिए रखा सामान हुआ राख, यमुनानगर में शनिवार देर रात दीवाली को लेकर सजी दुकानों में आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक 10 से ज्यादा खोखे राख हो गए। इनमें दीवाली पर बेचने के लिए सामान रखा गया था प्रतापनगर में ये दुकानें सजाई गई थीं। आग का धुआं देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। उनकी सूचना पर डायल-112 की गाड़ी भी मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। लेकिन दुकानदारों का कहना है कि इस घटना में उन्हें लाखों का नुकसान हुआ है। रात दो बजे लगी आग स्थानीय निवासी महेंद्र सिंह ने बताया कि दिवाली के अवसर पर प्रतापनगर में अस्पताल के पास सामान बेचने के लिए कई खोखे बने हुए हैं। शनिवार रात को करीब दो बजे उसे सड़क पर से शोर सुनाई दिया, जिसके बाद बाहर आकर देखा तो आठ से 10 खोखों में भयंकर आग लगी हुई थी। आसपास के लोग अपने स्तर पर आग को बुझाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन आग पर काबू पाना मुश्किल था। सूचना मिलते ही मौके पर डायल-112 की टीम भी पहुंच चुकी थी, जिसने मौके से दमकल विभाग को कॉल की । कुछ ही देर में दमकल कर्मी भी वहां पहुंच गए। लाखों रुपए का हुआ नुकसान कर्मचारियों ने आधे से एक घंटे में आग पर काबू पाया, लेकिन इतने में दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था। खोखा चलाने वाले भी मौके पर पहुंच चुके थे, जोकि अपनी आंखों के सामने अपना नुकसान होता देख रहे थे। इस आगजनी से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। कहीं शरारतीतत्वों ने तो नहीं लगाई आग वहीं अभी आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है। कई लोगों का कहना है कि यह किसी शरारती तत्व द्वारा किया गया है तो कुछ इसे शॉर्ट सर्किट के वजह से बता रहे हैं। प्रतापनगर थाना प्रभारी नरसिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है वे जांच कर रहे हैं। फिलहाल कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।