सुक्खू सरकार की नई रणनीति: जल्द मंत्रिमंडल में नए चेहरे, प्रशासनिक ढांचे में बड़े बदलाव की तैयारी
हिमाचल प्रदेश की राजनीति और प्रशासनिक व्यवस्था में आने वाले महीनों के दौरान कई महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकते हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने संकेत दिए हैं कि राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द किया जाएगा। इसके साथ ही प्रशासनिक ढांचे में सुधार, सरकारी खर्चों में कटौती, अखिल भारतीय सेवाओं के अधिकारियों के कैडर की समीक्षा, आउटसोर्स कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित करने, पैरा वर्करों के लिए नई नीति, पुरानी पेंशन योजना (OPS), महंगाई भत्ते (DA) के भुगतान और रोजगार सृजन जैसे कई अहम विषयों पर सरकार सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। शिमला में पत्रकारों से अनौपचारिक…
