बाल विवाह पर पंजाब सरकार की सख्ती, समय रहते बचाए गए 15 बच्चों के सपने; जागरूकता अभियान से समाज में बढ़ रही चेतना
पंजाब में बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को जड़ से खत्म करने के लिए राज्य सरकार ने अपने प्रयासों को और अधिक तेज कर दिया है। बच्चों के अधिकारों की रक्षा और उन्हें सुरक्षित बचपन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत अप्रैल 2026 के दौरान राज्य के विभिन्न जिलों में 15 बाल विवाहों को समय रहते रोका गया। प्रशासन और बाल संरक्षण तंत्र की सक्रियता के कारण इन मामलों में हस्तक्षेप कर नाबालिग बच्चों को विवाह जैसी जिम्मेदारी में धकेले जाने से बचाया गया। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने…
