Haryana में फर्जी बीपीएल परिवारों पर सरकार की सख्ती, 20 अप्रैल तक का अल्टीमेटम।
हरियाणा सरकार ने बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) श्रेणी में गलत तरीके से शामिल हुए परिवारों की पहचान करने के लिए व्यापक अभियान शुरू कर दिया है। सरकार का कहना है कि जिन लोगों ने गलत जानकारी देकर या वास्तविक आय छिपाकर बीपीएल श्रेणी का लाभ प्राप्त किया है, उन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर स्वयं अपनी जानकारी सही करने का अवसर दिया गया है। इसके लिए 20 अप्रैल तक का समय निर्धारित किया गया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई परिवार निर्धारित समय तक अपनी जानकारी में संशोधन नहीं करता और बाद में जांच के दौरान…
