मोहाली सिटी में नगर निगम का बुल्डोजर एक्शन:HC के आदेश पर एनक्रोचमेंट के खिलाफ ड्राइव

मोहाली नगर निगम, पुलिस व गमाडा की तरफ से लोगों द्वारा घरों के सामने ग्रीन बेल्ट, मार्केट्स, फुटपाथ व अन्य जगहों पर किए गए एनक्रोचमेंट (अवैध कब्जे) हटाने के लिए बुलडोजर एक्शन शुरू किया गया है। इस दौरान लोगों द्वारा सरकारी जमीन पर बनाई गई हेज, क्यारियां व पार्किंग तक हटाई जा रही हैं। निगम ने पहले ही इस मामले में लोगों को वार्निंग जारी की थी। इसके बाद अब यह ड्राइव शुरू की गई है। निगम अधिकारियों का कहना है कि किसी भी कीमत पर लोगों को यह अतिक्रमण हटाना होगा। 13 जनवरी को हाईकोर्ट जारी जारी किए यह…

Gold Silver Price: पहली बार चांदी की कीमत पहुंची 3 लाख के पार; जानें क्‍या है आज सोने का भाव

Gold Silver Rate Today: सोने और चांदी की कीमतों ने एक बार फ‍िर उड़ान भरनी शुरू कर दी है. MCX पर चांदी के दाम ने आज प‍िछले सभी र‍िकॉर्ड तोड़कर नया ऐतिहास‍िक र‍िकॉर्ड बना ल‍िया है. मार्च 2026 कॉन्‍ट्रैक्‍ट वाली चांदी के दाम में 13000 से ज्‍यादा का इजाफा हुआ और चांदी 3 लाख रुपये प्रत‍ि क‍िलोग्राम के स्‍तर पर पहुंच गई. सुबह 11:33 बजे चांदी के दाम में 12952 रुपये की तेजी द‍िख रही है. इसके बाद चांदी का भाव 300714 रुपये प्रत‍ि क‍िलोग्राम पर पहुंच गई है. 11 बजे के करीब चांदी कीमत 301315 प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड उच्च…

अमृतसर दौरे के दूसरे दिन CM मान अजनाला पहुंचेगे:दाना मंडी में सरकारी डिग्री कॉलेज बिक्रौर की नींव रखेंगे

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के अमृतसर दौरे का आज (19 जनवरी 2026) दूसरा दिन है। इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री सीमावर्ती क्षेत्र अजनाला के निवासियों को विकास का एक बड़ा उपहार देने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री अजनाला की दाना मंडी में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान सरकारी डिग्री कॉलेज, बिक्रौर की आधारशिला रखेंगे। दशकों पुरानी मांग होगी पूरी अजनाला और इसके आसपास के सीमावर्ती गांवों के लोग लंबे समय से क्षेत्र में एक सरकारी उच्च शिक्षा संस्थान की मांग कर रहे थे। अब तक युवाओं को ग्रेजुएशन और अन्य उच्च शिक्षा के लिए अमृतसर या अन्य दूर-दराज के…

Punjab News: सांसद मलविंदर कंग ने पीएम से सिखों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले भाजपा नेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की

Punjab News: आम आदमी पार्टी (आप) के श्री आनंदपुर साहिब से लोकसभा सदस्य, मलविंदर सिंह कंग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर फर्जी और एडिट की गई वीडियो के जरिए सिखों की धार्मिक भावनाओं को जानबूझकर ठेस पहुंचाने वाले जिम्मेवार व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। सिख गुरुओं के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने का झूठा आरोप लगाने के लिए जानबूझकर एडिट किया गया था कंग ने कहा कि पंजाब और दिल्ली दोनों की फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरीज (एफएसएल) की जांच ने यह साबित कर दिया है कि संबंधित वीडियो फर्जी थी और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी पर…

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान गुरु साहिबान के सिपाही बनने की बजाय सुखबीर बादल के सिपाही बने हुए हैं जो पंथ के लिए बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है – CM भगवंत सिंह मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मजीठा में आयोजित राज्य स्तरीय समागम के दौरान 23 ग्रामीण लिंक सड़कों के नवीनीकरण का नींव पत्थर रखा। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पंजाब में अब डर, “परची सिस्टम” (जबरन वसूली) और अकालियों की धक्केशाही का दौर पूरी तरह समाप्त हो चुका है। राज्य के लोगों ने डराने-धमकाने की राजनीति को नकारते हुए विकास, जवाबदेही और लोक-कल्याण आधारित शासन मॉडल को चुना है। “डर का राज खत्म, अब लोगों का राज” मुख्यमंत्री ने कहा कि मजीठा क्षेत्र लंबे समय तक डर के साये में रहा, जहां झूठे केसों और राजनीतिक संरक्षण के…

भारत-पाक सीमा पर बढ़ेगा कांटेदार तार का दायरा:मंत्री धालीवाल बोले- फेंसिंग 200 मीटर आगे होगी, हजारों एकड़ जमीन किसानों को मिलेगी

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर भारत-पाकिस्तान सीमा पर बसे किसानों की वर्षों पुरानी समस्या को प्रमुखता से उठाया। सीमा पर लगी कांटेदार तार (फेंसिंग) को अंतरराष्ट्रीय सीमा से 200 मीटर आगे खिसकाने की मांग को सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। आम आदमी पार्टी के पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने अमृतसर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय सीमा पर लगी कांटेदार तार के कारण हजारों एकड़ उपजाऊ कृषि भूमि फेंसिंग के आगे चली गई थी। इससे सीमावर्ती किसानों को खेती…

आज UP के 2 लाख परिवारों को मिलेगी खुशखबरी, CM योगी अकाउंट में भेजेंगे 1-1 लाख रुपये

उत्तर प्रदेश के दो लाख परिवारों को आज खुशखबरी मिलने वाला है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान (गोमती नगर) से प्रदेश के 2 लाख लाभार्थियों के बैंक खातों में प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (PMAY-U) की पहली किस्त के रूप में 1-1 लाख रुपये ट्रांसफर करेंगे। इस भव्य कार्यक्रम में केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। DBT के जरिए सीधे खाते में आएगा पैसा यह धनराशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाएगी। लाभार्थी आधारित निर्माण (BLC) श्रेणी के तहत अपनी जमीन…

Punjab सरकार का बड़ा फैसला:शहर के थानों से बाहर निकलेंगे कबाड़ और जब्त वाहन

पंजाब सरकार की और से शहरों की खूबसूरती और सुरक्षा को लेकर एक बड़ा कदम उठाया है। मंत्री संजीव अरोड़ा ने निर्देश जारी किए हैं कि शहरों के पुलिस थानों,ट्रैफिक यार्डों और सरकारी जमीनों पर सालों से धूल फांक रहे पुराने,लावारिस और जब्त वाहनों को 30 दिनों के भीतर शहर की सीमा से बाहर निर्धारित यार्डों में शिफ्ट किया जाए। 30 दिन का अल्टीमेटम: संयुक्त टीमें करेंगी सर्वे मंत्री संजीव अरोड़ा ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान समयबद्ध तरीके से चलाया जाएगा। इसके लिए पुलिस विभाग नगर निगम, ट्रैफिक पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त टीमें बनाई गई हैं।…

हरियाणा के CM ने पंजाब बाढ़ राहत और आम आदमी पार्टी के मुआवजे पर सवाल उठाए

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को किसानों और दीनदयाल लाडली लक्ष्मी योजना के लाभार्थियों के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत धनराशि जारी की। हालांकि, इस दौरान मुख्यमंत्री सैनी ने पंजाब सरकार और आम आदमी पार्टी (आप) के अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा।  नायब सिंह सैनी ने कहा कि उनकी सरकार किसानों के हितों को प्राथमिकता देती है। उन्होंने आगे कहा, \\\\\\\”हम किसानों को सशक्त बनाने और उन्हें मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं। लेकिन कांग्रेस पार्टी ने विशेष रूप से किसानों का शोषण किया है। पंजाब में आम आदमी पार्टी अतिवादी हो गई है। कभी-कभी…

BJP प्रधान सुनील जाखड़ की तबीयत बिगड़ी:अस्पताल लाया गया, गवर्नर से मुलाकात टली

पंजाब में BJP के प्रधान सुनील जाखड़ की तबीयत रविवार को अचानक बिगड़ गई। सुबह उनकी छाती में दर्द उठा था, जिसके बाद उन्हें जांच के लिए मोहाली के फोर्टिस अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने तुरंत उनका इलाज शुरू किया। उनकी एंजियोग्राफी कराई गई। फिलहाल उन्हें निगरानी के लिए अस्पताल में ही भर्ती रखा गया है। जानकारी के मुताबिक आज पंजाब भाजपा के एक डेलिगेशन ने प्रधान सुनील जाखड़ की अगुआई में पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात करनी थी। यह मुलाकात सुबह करीब 10 बजे होनी थी। मगर, इससे पहले घर पर सुनील जाखड़ की छाती…

आम आदमी पार्टी के सांसद मालविंदर सिंह कांग ने BJP की विभाजनकारी राजनीति की कड़ी आलोचना की

पंजाब में आम आदमी पार्टी के सांसद मलविंदर सिंह कंग ने गुरुओं की बेअदबी के मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि गुरुओं का अपमान कर समाज में दंगे भड़काने की भाजपा की साज़िश एक बार फिर पूरी तरह बेनक़ाब हो गई है। 🔹 फॉरेंसिक रिपोर्ट से भाजपा की साज़िश उजागर मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि जालंधर कोर्ट के आदेशों के बाद अब दिल्ली से आई दूसरी फॉरेंसिक रिपोर्ट ने भी यह साफ कर दिया है कि दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने अपने भाषण में…

CM नायब सैनी का बयान ‘झूठ का पुलिंदा’,पंजाब सरकार ने बाढ़ प्रभावित एक-एक परिवार को मुआवजा दिया: बलतेज पन्नू

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के स्टेट मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा पंजाब मैम बाढ़ प्रभावितों के मुआवजे को लेकर दिए गए बयान पर पलटवार किया है। पन्नू ने सैनी के आरोपों को ‘झूठ का पुलिंदा’ करार देते हुए कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री को पंजाब की चिंता करने के बजाय केंद्र सरकार से पंजाब के बकाये का हिसाब मांगना चाहिए। पन्नू ने कहा की सैनी साहब आप खुद एक सूबे के मुख्यमंत्री हैं लेकिन हरियाणा से ज्यादा पंजाब के दौरों पर रहते हैं। बेहतर होता कि बयानबाजी से पहले आप धरातल पर…

पंजाब के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, बार्डर पर बेरोकटोक खेती का रास्ता होगा साफ- CM भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर पंजाब से जुड़े कई लंबित और गंभीर मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री ने इन सभी मामलों के जल्द और समयबद्ध समाधान की मांग की। 🔹 प्रमुख मुद्दे जिन पर चर्चा हुई1️⃣ सीमावर्ती सुरक्षा और किसानों की समस्याएंमुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बनी सुरक्षा दीवार/कंटीली तार के जीरो लाइन से काफी अंदर होने के कारण किसानों को आ रही परेशानियों को उठाया। उन्होंने बताया कि हजारों एकड़ कृषि योग्य भूमि कंटीली तार के उस पार है, जहां किसानों को रोजाना पहचान…

योगी बोले-अहिल्याबाई की टूटी मूर्ति का वीडियो AI से बना:यह कांग्रेस की साजिश

मणिकर्णिका घाट के मामले पर पूरे विपक्ष के निशाने पर केंद्र और राज्य सरकार है। पूरे मामले पर विवाद बढ़ता देख सीएम योगी आदित्यनाथ ने खुद वाराणसी जाकर प्रेस वार्ता करके पूरी जानकारी दी । सीएम योगी ने इस परियोजना की जरूरत और उद्देश्य के साथ कांग्रेस की मंशा पर भी सवाल उठाए हैं। कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए सोएम योगी ने कहा कि मणिकर्णिका घाट पर मन्दिर टूटने का एआई वीडियो बना कर दुष्प्रचार कर रही है। कांग्रेस हमेशा से सनातन के खिलाफ रहती है और मणिकर्णिका मामले में भी यही कर रही है । कांग्रेस की असल…

हरियाणा लाडो लक्ष्मी योजना में बड़ा बदलाव: अब ₹1100 नकद मिलेंगे और ₹1000 की होगी सरकारी बचत

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को चंडीगढ़ में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ‘पंडित दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ के नियमों में बड़े बदलाव की घोषणा की है। सरकार के इस नए फैसले के तहत अब लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में सीधे तौर पर कटौती की गई है, जो आगामी फरवरी माह से पूरे प्रदेश में प्रभावी हो जाएगी। नकद राशि में कटौती और अनिवार्य बचत का नियम योजना के नए प्रावधानों के अनुसार, अब लाभार्थी महिलाओं के खातों में हर महीने 2100 रुपए के स्थान पर केवल 1100 रुपए नकद भेजे जाएंगे। शेष 1000 रुपए…

अदालत में दर्ज फोरेंसिक नतीजों को राजनीति के लिए तोड़ा-मरोड़ा नहीं जा सकता: Aman Arora

आम आदमी पार्टी (AAP) ने भाजपा और कांग्रेस नेताओं द्वारा ‘आप’ नेता एवं दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी से जुड़े छेड़छाड़ वाले वीडियो मामले में अदालत के आदेशों पर सवाल उठाने की सख्त निंदा की है। पार्टी ने आरोप लगाया कि विपक्षी दल फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर दिए गए न्यायालय के स्पष्ट निर्देशों पर संदेह जताकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। ‘आप’ पंजाब के अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने पंजाब पुलिस की फोरेंसिक रिपोर्ट पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ द्वारा उठाए गए सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह मामला अब राजनीतिक मतभेद से…

हरियाणा के CM नायब सैनी पर नोटों की बारिश,सड़क किनारे आग सेंक रहे लोगों से भी मुखिया ने की बात

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी गुरुवार देर रात हिसार से अपने काफिले के साथ गांव किरमारा स्थित श्री कामेश्वर धाम पहुंचे. यहां उन्होंने ब्रह्मलीन संत श्री श्री 1008 मुनि गिरी जी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की. सीएम ने गद्दीनशीन संत युगल गिरी जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया. इस दौरान महाराज ने मुख्यमंत्री नायब सैनी पर पहले फूल और इसके बाद नोट बरसाए. मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कामेश्वर धाम के लिए 11 लाख रुपए की अनुदान राशि देने की घोषणा की. मुख्यमंत्री ने कहा कि कामेश्वर धाम के प्रति क्षेत्र के लोगों की अटूट श्रद्धा है. श्री श्री 1008 मुनि…

‘1 हफ्ते में 10 करोड़ दो…वरना मिट्टी में मिला देंगे’, बॉलीवुड सिंगर बी प्राक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने धमकाया

पंजाबी और बॉलीवुड सिंगर बी प्राक को 10 करोड़ रुपये की फिरौती की धमकी मिली है, जिसके बाद मोहाली में पुलिस जांच शुरू हो गई है. जानकारी के मुताबिक, बी प्राक से जुड़े पंजाबी सिंगर दिलनूर को धमकी भरा कॉल किया गया है, जिसमें 10 करोड़ रुपये मांगे गए है. बी प्राक बॉलीवुड का एक बड़ा नाम है. बी प्राक के कई गाने सुपरहिट हुए हैं. शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि दिलनूर को 5 जनवरी को दो कॉल आईं, लेकिन उन्होंने उन्हें रिसीव नहीं किया. 6 जनवरी को उन्हें एक…

केंद्र सरकार जारी करेगी RDF की पहली किश्त:गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को दिया आश्वासन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को आश्वासन दिलाया है कि वह RDF के पैसे की पहली किश्त जल्द रिलीज करने का आश्वासन दिलाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी तरफ से उनके सामने यह मुद्दा उठाया गया था कि हमारा 85 सौ करोड़ रुपए RDF रुका हुआ है। जिसे रिलीज किया जाए ताकि पंजाब में सड़कों और मंडियों पर यह पैसा खर्च किया जा सके। जिस पर गृह मंत्री ने कहा है कि वह इसके लिए जल्द ही बैठक बुलाएंगे और जल्द ही कुछ पैसे की पहली किश्त जारी कर दी जाएगी। FCI…

गृह मंत्री अमित शाह से मिलेंगे CM Mann :दिल्ली में HM के घर पर होगी मुलाकात, पंजाब के लॉ एंड आर्डर के मुद्दे पर होगी चर्चा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज देश के गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करने जा रहे हैं। यह अहम बैठक दिल्ली स्थित गृह मंत्री के आवास पर होगी। इसके लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान दिल्ली पहुंच चुके हैं और जल्द ही दोनों नेताओं के बीच बातचीत होने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार, इस मुलाकात के दौरान पंजाब के बिगड़ते लॉ एंड ऑर्डर पर विस्तृत चर्चा हो सकती है। हाल के दिनों में राज्य में गैंगवार की घटनाओं में बढ़ोतरी देखी गई है, वहीं फायरिंग की लगातार हो रही घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी…