2027 मिशन पर भाजपा का फोकस, युवाओं को बनाया बदलाव की रणनीति का केंद्र; पंजाब के मुद्दों पर खुलकर बोले नितिन नबीन
पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में अपने जनाधार को मजबूत करने और युवाओं के बीच पहुंच बढ़ाने की कवायद तेज कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने लुधियाना में आयोजित एक विशेष युवा संवाद कार्यक्रम के दौरान स्पष्ट संकेत दिए कि भाजपा पंजाब में राजनीतिक विकल्प के रूप में खुद को स्थापित करने की दिशा में सक्रिय रूप से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य के लोग बदलाव की उम्मीद कर रहे हैं और इस परिवर्तन की प्रक्रिया…
