जसवंत सिंह खालड़ा केस: आरोपी की रिहाई में पंजाब सरकार की कोई भूमिका नहीं, बोले बलतेज पन्नू
आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने जसवंत सिंह खालड़ा अपहरण एवं हत्या मामले के दोषी पूर्व डीएसपी जसपाल सिंह की कथित समय से पहले रिहाई को लेकर चल रही चर्चाओं पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान या पंजाब सरकार का इस मामले में कोई हस्तक्षेप नहीं है और सोशल मीडिया तथा कुछ मीडिया संस्थानों में प्रसारित की जा रही खबरें पूरी तरह भ्रामक हैं। चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पार्टी के स्टेट मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने आरोप लगाया कि विपक्षी दल राजनीतिक लाभ के लिए तथ्यों को तोड़-मरोड़कर…
