प्रभु देवा और ‘कनप्पा’ टीम ने CM योगी से मुलाकात की, फिल्म को मिलीं शुभकामनाएं।
प्रसिद्ध कोरियोग्राफर, अभिनेता, निर्देशक और फिल्म निर्माता प्रभुदेवा ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार मुलाकात की। यह मुलाकात उनकी आगामी बहुभाषी फिल्म ‘कन्नप्पा’ के प्रचार-प्रसार के सिलसिले में हुई। इस अवसर पर फिल्म से जुड़े कई प्रमुख कलाकार और निर्माता भी मौजूद रहे। मुलाकात के दौरान फिल्म, भारतीय संस्कृति, पौराणिक विषयों पर आधारित सिनेमा और दर्शकों तक सकारात्मक संदेश पहुंचाने जैसे विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित इस मुलाकात में फिल्म की टीम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को फिल्म की अवधारणा और निर्माण से जुड़ी जानकारी भी दी। मुख्यमंत्री ने पूरी टीम…
