हरियाणा में बदली रजिस्ट्री व्यवस्था: 6.5 लाख से ज्यादा पेपरलेस रजिस्ट्रियां, राजस्व में 9 से 10 प्रतिशत बढ़ोतरी का दावा
तहसीलों में कागजी प्रक्रिया और बिचौलियों की भूमिका घटाने पर जोर, 140 प्रकार की डीड के मानकीकृत प्रारूप तैयार चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने जमीन और संपत्ति की रजिस्ट्री से जुड़ी पुरानी व्यवस्था में बड़े बदलाव का दावा किया है। तहसीलों में दस्तावेजों के साथ लंबी प्रक्रिया, बार-बार कार्यालयों के चक्कर और बिचौलियों पर निर्भरता कम करने के उद्देश्य से लागू की गई पेपरलेस रजिस्ट्रेशन व्यवस्था अब बड़े स्तर पर काम कर रही है। सरकार के अनुसार डिजिटल व्यवस्था लागू होने के बाद न केवल संपत्ति पंजीकरण की प्रक्रिया आसान हुई है, बल्कि राज्य के राजस्व में भी वृद्धि दर्ज की…
