पीएम पर टिप्पणी को लेकर भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, राकेश जम्वाल बोले- राजनीतिक बहस में मर्यादा जरूरी
शिमला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल की ओर से सोलन में की गई टिप्पणी को लेकर हिमाचल प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जम्वाल ने पाटिल की टिप्पणी पर आपत्ति जताते हुए कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के खिलाफ बयान देते समय भाषा की मर्यादा का ध्यान रखा जाना चाहिए। शिमला से जारी बयान में राकेश जम्वाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं…
