दूरदराज बच्चों के लिए घर तक पहुंचेगा इलाज, सुक्खू सरकार ने तीन मोबाइल थैरेपी सेंटर किए शुरू
हिमाचल प्रदेश में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को विशेषज्ञ चिकित्सा और पुनर्वास सेवाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में सरकार ने नई पहल शुरू की है। अब बच्चों और उनके अभिभावकों को फिजियोथैरेपी, स्पीच थैरेपी और अन्य जरूरी सेवाओं के लिए बार-बार दूर शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। समग्र शिक्षा हिमाचल प्रदेश की ओर से ‘मोबाइल रिसोर्स सेंटर-थैरेपी ऑन व्हील्स’ परियोजना शुरू की गई है, जिसके तहत विशेषज्ञ सेवाएं मोबाइल वाहनों के माध्यम से बच्चों के घर और स्कूल के नजदीक पहुंचाई जाएंगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की मौजूदगी में तीन मोबाइल रिसोर्स…
