UP Cabinet Meeting: 5000 में कमर्शियल लैंड की गिफ्ट डीड.. योगी कैबिनेट की अहम बैठक में इन एक दर्जन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की अहम बैठक होगी. सूत्रों के अनुसार, लगभग एक दर्जन प्रस्तावों पर विचार-विमर्श के बाद मंजूरी मिलने की संभावना है, जिसमें लोक निर्माण (PWD), स्वास्थ्य, उद्योग, आवास, ग्राम्य विकास और अन्य विभाग शामिल हैं. बैठक में आवासीय व कृषि भूमि की तरह ही व्यावसायिक व औद्योगिक भूमि की भी परिवार के सदस्यों के लिए गिफ्ट डीड पांच हजार रुपये में किए जाने की सुविधा संबंधी प्रस्ताव रखा जा सकता है. स्टांप एवं रजिट्रेशन विभाग के संबंधित प्रस्ताव को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक में स्वीकृति…

“अकाल तख़्त साहिब की दुरुपयोग कर अपने खासम-खास को बचाने के लिए उतावले हैं बादल : Prof. Sarchand Singh Khayla”

सिख चिंतक प्रोफेसर सरचंद सिंह ख्याला ने कहा है कि बादलों के ‘जथेदार’ ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज द्वारा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को 15 जनवरी को तलब किया जाना, दरअसल सुखबीर सिंह बादल के खासम-खास और 328 पावन स्वरूपों के मामले में गिरफ्तार एस.एस. कोहली को बचाने की सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है। प्रोफेसर ख्याला ने स्पष्ट किया कि यह फैसला न केवल पंथिक परंपराओं के खिलाफ है, बल्कि सिख इतिहास और मर्यादा का भी खुला उल्लंघन है। श्री अकाल तख़्त साहिब में ‘तलब करने’ की कोई परंपरा नहीं उन्होंने कहा कि श्री अकाल तख़्त साहिब में किसी…

योगी सरकार की बड़ी राहत, यूपी पुलिस भर्ती आयु सीमा में दी 3 साल की छूट

 योगी सरकार ने यूपी पुलिस भर्ती आयु सीमा को लेकर बड़ा फैसला लिया है। आयु सीमा छूट की मांग कर रहे युवाओं को बड़ी राहत देते हुए तीन साल की छूट दी है। यह छूट यूपी पुलिस के 32,679 पदों पर होने जा रही भर्ती में लागू होगी। आयु सीमा के चलते जो युवा इस सरकारी नौकरी (UP Police Bharti 2025) से बाहर हो गए थे, अब वे भी आवेदन कर सकेंगे। यूपी पुलिस भर्ती में क्यों दी गई उम्र में तीन साल की छूट? युवा कई दिनों से आयु सीमा में छूट की मांग कर रहे थे। क्योंकि बीते कई सालों…

हरियाणा में विकास कार्यों की मॉनिटरिंग कराएगी सरकार:हाई लेवल कमेटी का गठन; CM के APS-OSD को जिम्मेदारी, 15 दिन में होगा रिव्यू

हरियाणा सरकार ने राज्य में विकास कार्यों की प्रगति की निरंतर निगरानी करने, उनका समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने और उनके क्रियान्वयन में होने वाली देरी को रोकने के उद्देश्य से एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है। इस समिति में मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. साकेत कुमार, मुख्यमंत्री के ओएसडी नरेंद्र पाल मलिक और मुख्यमंत्री के सीनियर कंसल्टेंट करण अहलावादी को शामिल किया गया है। जन स्वास्थ्य विभाग के मुख्य अभियंता राजीव बातिश समीक्षा प्रक्रिया के लिए हरियाणा इंजीनियरिंग वर्क्स पोर्टल से संबंधित तकनीकी सहायता प्रदान करेंगे। यहां पढ़िए ऑर्डर… हर 15 दिन में रिव्यू करेगी कमेटी यह समिति…

गुम हुए 328 पावन स्वरूपों का मामला: विशेष जांच टीम द्वारा छापेमारी, 2 व्यक्ति गिरफ्तार

श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के गुम हुए 328 पावन स्वरूपों के मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान SIT ने पंजाब और चंडीगढ़ में कुल 14 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाकर अहम इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और वित्तीय दस्तावेजों को जब्त किया है। SIT के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस कमिश्नरेट अमृतसर के अधीन थाना सी-डिवीजन में दर्ज एफआईआर में कुल 16 व्यक्तियों को नामजद किया गया है। इनमें से दो आरोपियों की कथित तौर पर मृत्यु हो चुकी है, जबकि शेष 14…

सीएम नायब सैनी ने राज्यपाल को बताया 2026 का रोडमैप, राजभवन में पत्नी के साथ की मुलाकात

नया साल शुरू होते ही भारी ठंड के बीच राजनीतिक माहौल पूरी तरह से गरम है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और उनकी धर्मपत्नी सुमन सैनी ने शनिवार की रात को राज्यपाल प्रो. असीम घोष व उनकी धर्मपत्नी मित्रा घोष से राजभवन में मुलाकात की। इससे पहले एक जनवरी को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सम्मान में हरियाणा की आइएएस आफिसर्स एसोसिएशन ने दोपहर के भोज का आयोजन किया था। मुख्यमंत्री और राज्यपाल के बीच प्रदेश की विकास परियोजनाओं की गति के साथ-साथ राजनीतिक मुद्दों पर विस्तार से बातचीत हुई है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने राज्यपाल को साल 2026…

PM नरेन्‍द्र मोदी बोले – “मुझे खुशी है कि काशी बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स के लिए तैयार हो रही है”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी में 72वें राष्ट्रीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। इसको लेकर प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार खेलों और खिलाड़ियों को हर स्तर पर बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राष्ट्रीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। 11 जनवरी तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में कई राज्यों और संस्थानों का प्रतिनिधित्व करने वाली 58 टीमों के खिलाड़ी हिस्सा लेने वाले हैं। नरेंद्र मोदी ने हर हर महादेव से अपने भाषण की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, यूपी सरकार में मंत्री रविंद्र…

माघ मेला और पर्व-त्योहारों पर सीएम Yogi की पैनी नजर, कहा- श्रद्धालुओं की सुरक्षा में ना हो कोई लापरवाही

आगामी पर्व-त्योहारों और माघ मेला के शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पूरी तरह सतर्क है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और कानून-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संबंधित जनपदों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की. इस बैठक में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट संदेश दिया कि आस्था के इन महापर्वों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और प्रशासन को पूरी संवेदनशीलता व तत्परता के साथ कार्य करना होगा. सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगामी पर्व-त्योहारों एवं माघ मेला के दृष्टिगत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित जनपदों के…

पंजाब में 606 कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र मिले:सीएम मान ने सौंपे, बोले-भर्ती के लिए बनाया स्पेशल कैडर, 17000 नौकरियों का ऐलान कर चुकी सरकार

पंजाब सरकार की तरफ से आज शिक्षा विभाग में रखे गए 606 कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र दिए गए। इसके लिए सरकार की तरफ से चंडीगढ़ के टैगोर थिएटर में समारोह आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान नवनियुक्त कर्मचारियों को नौकरी के नियुक्ति पत्र सौंपे। इससे पहले सीएम मान नवनियुक्त कर्मचारियों को संबोधित किया। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि जिन्हें नौकरी मिली है उन सभी को नव वर्ष और नई जिम्मेदारी के लिए बधाई। 606 नई नियुक्ति में 385 स्पेशल एजुकेटर टीचर, 8 प्रिंसिपल रखे जा रहे हैं। इस दौरान शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस समेत अधिकारियों को…

मुख्यमंत्री Mann की ओर से मोहाली हवाई अड्डे से और अधिक अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने की वकालत

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज यहां शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से और अधिक अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने की वकालत करते हुए कहा कि विदेशी कार्यों के विस्तार से पूरे क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों, पर्यटन और निवेश को बड़ा बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने ये टिप्पणियां चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (सीएचआईएएल) द्वारा पंजाब सरकार को 19 करोड़ रुपए का अंतरिम लाभांश सौंपते समय की, जिसे उन्होंने हवाई अड्डे के सतत विकास और केंद्र-पंजाब की मजबूत साझेदारी का प्रमाण बताया। उन्होंने कहा कि मोहाली से मजबूत वैश्विक हवाई संपर्क उद्यमियों और व्यापारियों के लिए पहुंच को आसान बनाएगा…

Haryana पुलिस कांस्टेबल के लिए निकली बंपर भर्तियां, जानें कब और कैसे भर सकते हैं फॉर्म

क्या आप सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों में से एक हैं? क्या आप हरियाणा पुलिस कांस्टेबल में वैकेंसी आने का इंतजार कर रहे थे? अगर आपका जवाब हां है तो फिर आप एकदम सही जगह पर हैं क्योंकि यह आर्टिकल आपके लिए ही है। आपको बता दें कि हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने कांस्टेबल पदों की भर्ती निकाली है और कुल 5,500 भर्तियां निकली हैं। आपको बता दें कि जो भी लोग कांस्टेबल के लिए आवेदन भरना चाहते हैं वो 11 जनवरी से फॉर्म भर सकते हैं। इसके लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाना होगा। आप किस तरह…

‘BJP के एजेंडे के खिलाफ मजदूरों के साथ खड़ा है पंजाब’, हरपाल सिंह चीमा ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर सीधा हमला करते हुए, पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बुधवार को कहा कि केंद्र सरकार जानबूझकर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) में सुधारों के नाम पर जनता को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि 23,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का बकाया भाजपा के सुधारों के दावों की असलियत को बेनकाब करता है। पंजाब के वित्त मंत्री ने कहा कि वित्तीय बोझ का 40 परसेंट हिस्सा राज्यों पर डालकर और स्कीम के अधिकार-आधारित ढांचे को खोखला करके , भाजपा ने असल में रोजगार गारंटी को खत्म कर…

विकसित गुरुग्राम की दिशा में बड़ा कदम, सीएम सैनी ने शहर में 100 किमी स्मार्ट सड़क और नए अस्पताल बनाने का किया ऐलान

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा ही नहीं बल्कि देश की आर्थिक राजधानी के रूप में गुरुग्राम तेजी से उभर रहा है। दुनिया भर के लाखों लोग इस शहर में रह रहे हैं। आईटी, ऑटोमोबाइल, गारमेंट्स, टेलीकाॅम हब के रूप में विश्वस्तरीय पहचान बन चुकी है। इसे ध्यान में रखकर नाम के अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रदेश सरकार ने संकल्प किया है। जल्द ही गुरुग्राम देश का सबसे बेहतर शहर होगा। यह दुनिया के भी बेहतर शहरों में शामिल होगा। 163 वादों पर तेजी से हो रहा काम मंगलवार को वरिष्ठ भाजपा नेता व गुरुग्राम के विधायक…

प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ पर बोले सीएम Yogi- कुछ लोगों ने किया षड्यंत्र, सनातन से ऊपर कोई नहीं

उत्तर प्रदेश स्थित अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन और राम लला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सनातन धर्म से ऊपर कोई नहीं है. सीएम ने कहा कि पहले जय श्री राम कहने पर लाठी पड़ती थी. कुछ लोगों ने अयोध्या के साथ षड्यंत्र किया. पिछली सरकार ने अयोध्या को लहूलुहान कर दिया.लेकिन जिसकी सुरक्षा जब बजरंगबली स्वय कर रहे हों वह तो भूत पिशाच निकट नहीं आवे महावीर जब नाम सुनावे. कैसे कोई आतंकी यहां घुस जाता. अयोध्या के नाम सुन के ही लगता है की यहां कभी युद्ध नहीं हुआ. लेकिन कुछ लोगों ने अपने…

क्या आज हड़ताल पर हैं Swiggy-Zomato delivery boys? जानिए क्या है अभी तक की स्थिति

साल 2025 को विदा करने और 2026 का स्वागत करने की तैयारी में अगर आप यह सोचकर बैठे हैं कि पार्टी का सामान, खाना और ड्रिंक्स आखिरी मिनट पर ‘क्विक कॉमर्स’ या ‘फूड डिलीवरी’ ऐप्स से मंगा लेंगे तो आप बहुत बड़ी भूल कर रहे हैं. ऐसा इसलिए है क्‍योंकि नव वर्ष की पूर्व संध्‍या यानी न्यू ईयर ईव पर डिलीवरी वर्कर्स यूनियनों ने हड़ताल का आह्वान किया है. यह हड़ताल वेतन में पारदर्शिता की कमी, बिना बताए वर्कर आईडी ब्लॉक किए जाने और ’10-मिनट डिलीवरी मॉडल’ के विरोध में बुलाई गई है. हाल ही में क्रिसमस पर भी डिलीवरी…

5 दिन चढ़ने के बाद चांदी की कीमत ₹3,111 गिरी:एक किलो ₹2.32 लाख की हुई; सोना भी ₹2,182 गिरकर ₹1.35 लाख पर आया

आज यानी मंगलवार, 30 दिसंबर को सोने-चांदी के दाम में गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 2,182 रुपए गिरकर 1,34,599 रुपए पर आ गया है। कल यह 1,36,781 रुपए/10g पर था। लगातार 5 दिन तक चढ़ने के बाद चांदी की कीमत 3,111 रुपए गिर गई है। आज ये 2,32,329 रुपए प्रति किलोग्राम बिक रही है। कल चांदी 2,35,440 रुपए पर थी। इस साल सोना 76% और चांदी 169% महंगी हुई कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत कैरेट भाव (रुपए/10 ग्राम) 24 ₹1,34,599 22 ₹1,23,293 18 ₹1,00,949 14 ₹78,740…

मुख्यमंत्री Mann के नेतृत्व में मंत्रिमंडल द्वारा प्रशासनिक ढांचे के उन्नयन, भूमि सुधारों तथा विशेष शिक्षक शिक्षकों को राहत देने को मंजूरी 

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब मंत्रिमंडल ने आज नागरिकों की सरकार तक सीधी और सुगम पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रशासनिक एवं शासकीय सुधारों की श्रृंखला को मंजूरी प्रदान की। मंत्रिमंडल ने आज साहिबज़ादा अजीत सिंह (एस.ए.एस.) नगर जिले में उप-तहसील बनूड़ को तहसील के रूप में उन्नत करने, होशियारपुर में हरियाणा को नई उप-तहसील बनाने, डिजिटल रिकॉर्ड के माध्यम से भूमि राजस्व कानूनों के आधुनिकीकरण हेतु संशोधन करने तथा समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत विशेष शिक्षक शिक्षकों को दीर्घकालिक राहत प्रदान करने को स्वीकृति दी है। यह निर्णय नागरिक-प्रथम और सेवा-उन्मुख प्रशासन की दिशा में…

CM मान बोले- अकाली दल छिपकलियों की पार्टी बन गया:साहिबजादों के कार्टून पर BJP पर कार्रवाई क्यों नहीं; पावन स्वरूपों के मामले में एक्शन होगा

पंजाब के CM भगवंत मान ने सोमवार को चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर SGPC और अकाली दल को जमकर घेरा। CM मान ने कहा कि 1920 में अकाली दल बना था। आज 105 साल हो गए। तब यह शेरों की पार्टी थी। आज इसे छिपकलियों की पार्टी बनाकर रख दिया। आज डायनासोर में हवा भरकर घूम रहे हैं। आज ये सिख कौम को कहां लेकर जा रहे हैं। सीएम ने 328 पावन स्वरूपों के गायब होने के मामले में कहा कि उनके पास संस्थाओं की शिकायत आई थी। इसलिए FIR दर्ज की। पहले SGPC ने ही कानूनी कार्रवाई के प्रस्ताव…

हरियाणा के युवाओं के लिए खुशखबरी, नववर्ष में निकाली जाएंगी नौकरियां, लक्ष्य 2 लाख युवा को रोजगार

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश को सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है और विकास में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जाएगी। वह यहां विकास रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने खरखौदा में कूड़े के निपटान के लिए 8.37 करोड़ रुपए की लागत से प्लांट स्थापित करने की घोषणा भी की।  मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही के सिद्धांतों पर चलते हुए हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने घोषणा की कि नववर्ष पर पुलिस सहित अन्य विभागों में युवाओं…

UP Schools Closed: भीषण शीतलहर के कहर से अलर्ट Yogi सरकार, यूपी के स्कूलों पर सख्त आदेश

उत्तर प्रदेश में बढ़ती ठंड को लेकर योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. प्रदेश में बढ़ती ठंड के मद्देनजर एक जनवरी तक 12वीं तक के स्कूल बंद करने का ऐलान किया गया है. इसको लेकर सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं. भीषण शीतलहर के चलते सीएम ने राज्य के ICSE,CBSE, UP बोर्ड के सभी स्कूलों को एक जनवरी तक बंद करने के दिए निर्देश दिए हैं. सीएम ने कहा कि शीतलहर को लेकर सभी अधिकारी क्षेत्र में भ्रमण करते रहे. इसके साथ ही अधिकारियों द्वारा सभी जनपदों में कंबल और अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए.…