UP: हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने दी श्रद्धांजलि।

UP के पूर्व मुख्यमंत्री और स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर देशभर के नेताओं ने उन्हें श्रद्धा के साथ याद किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सहित कई नेताओं ने उनके योगदान को सराहा और उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा जी की जयंती के अवसर पर आज लखनऊ में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि…

शहीद शुभम को अंतिम विदाई: कानपुर में हुआ अंतिम संस्कार, CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, परिवार का था इकलौता सहारा।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों के पार्थिव शरीर अब उनके घरों तक पहुंचाए जा रहे हैं। आज सुबह कानपुर निवासी शुभम द्विवेदी का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव हाथीपुर में राजकीय सम्मान के साथ किया गया। इससे पहले, CM योगी आदित्यनाथ ने कानपुर पहुंचकर शुभम को श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। शहीद को सलामी गारद दी गई, जिसमें सैन्य सम्मान के साथ उन्हें विदाई दी गई। इस दौरान कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, राकेश सचान, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सहित कई वरिष्ठ नेता और हजारों लोग श्रद्धांजलि देने पहुंचे।…

पहलगाम हमला: CM योगी का आया रिएक्शन, बोले – ‘आतंकी हमला कायरतापूर्ण ‘

उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले को कायराना और अत्यंत निंदनीय करार दिया है। उन्होंने इस हमले में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की और कहा कि इस दुखद घड़ी में वह उनके साथ हैं। सीएम योगी ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए घटना की कड़ी आलोचना की। पहलगाम के पास एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल पर हुए इस हमले में 27 निर्दोष पर्यटकों की जान चली गई। इधर, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पहलगाम आतंकी हमले के बारे में…

BJP के सत्ता में आने से पहले UP में आदिवासियों को वोट देने का अधिकारी नहीं था- CM योगी आदित्यनाथ !

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि बीजेपी के सत्ता में आने से पहले UP में आदिवासियों को वोट देने का अधिकार नहीं था और वामपंथी तथा मिशनरी उनको गुमराह (ब्रेनवॉश) करते थे. लखनऊ में आयोजित श्री गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा 5.0 के सम्मान समारोह में उन्होंने कहा, ‘‘2017 से पहले आदिवासियों को वोट देने का अधिकार नहीं था. राशन कार्ड और संपर्क की सुविधा नहीं थी.’’ उन्होंने कहा, ‘भाजपा के सत्ता में आने के बाद थारू, मुसहर, कोल और गोंड समेत सभी जनजातियों को हर सुविधा मुहैया कराई गई. इतना ही नहीं, इससे पहले कुछ मिशनरी और…

पोप फ्रांसिस के निधन पर CM योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया, कहा “यह बेहद दुखद है”

उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने पोप फ्रांसिस के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया, “कैथोलिक ईसाई समुदाय के सर्वोच्च आध्यात्मिक नेता परम पावन पोप फ्रांसिस का निधन अत्यंत दुःखद है तथा आध्यात्मिक जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है।” इसमें कहा गया, “दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं वैश्विक कैथोलिक समुदाय के साथ हैं। परम पावन पोप फ्रांसिस को उनकी करुणा, विनम्रता और सेवा की महान भावना के लिए हमेशा याद किया जाएगा। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे दिवंगत आत्मा को शांति…

UP: गोरखपुर को मिलेगी नई रफ्तार, 700 करोड़ की परियोजना से क्या बदल जाएगा भविष्य ?

UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार (20 अप्रैल) को गोरखपुर में चल रही हर्बर्ट बंधा फोर-लेन रोड परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया और 700 करोड़ रुपये से अधिक के बुनियादी ढांचे के कार्यों को मंजूरी देने की घोषणा की, एएनआई ने बताया । निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने जनता से बात की और इस बात पर जोर दिया कि कैसे ये परियोजनाएं यात्री और माल यातायात दोनों में बदलाव लाएगी। उन्होंने कहा, “जो लोग हर्बर्ट बंधा से डोमिनगढ़ जाना चाहते हैं – पहले रेलवे लाइन पर कोई व्यवस्था नहीं थी, हर्बर्ट बंधा से माधोपुर तटबंध तक कोई व्यक्ति…

UP: ‘विकास का कोई विकल्प नहीं सामाजिक ताने-बाने को छिन्न-भिन्न करते हैं विकास न कर पाने वाले लोग’ CM योगी।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि विकास ही एकमात्र मार्ग है। जो लोग विकास नहीं करवा पाते, वे जाति, धर्म, भाषा, क्षेत्र या मत के नाम पर समाज में भ्रम और विभाजन फैलाकर सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाते हैं। जब उन्हें सत्ता मिलती है, तो वे केवल अपने और अपने परिवार के हितों के लिए काम करते हैं, जबकि आम जनता की भलाई के लिए कोई ठोस प्रयास नहीं करते। 2017 के पहले समाज को जाति, मत, मजहब के नाम पर बांटने वाली ताकतों ने UP का विकास करने की बजाय खुद का और परिवार का विकास किया। परिवार तक सिमटी…

UP: मुख्यमंत्री योगी आज कानपुर दौरे पर, मेट्रो में करेंगे सफर और प्रमुख परियोजनाओं का लेंगे जायजा।

रविवार को UP के मुख्यमंत्री योगी कानपुर आ रहे हैं। वह बड़ी परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे। साथ ही मेट्रो में सफर भी करेंगे। प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को शहर पहुंचेंगे। दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक वह घाटमपुर, पनकी पावर प्लांट और मेट्रो परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वे अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे से पहले, शनिवार को जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने इन सभी स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे चकेरी एयरपोर्ट पहुंच जाएंगे। वहां…

UP: तेज बारिश में भी सीएम योगी का जनसंपर्क जारी, गोरखपुर में सुनीं लोगों की परेशानियां।

UP के सीएम योगी आदित्यनाथ बीते शनिवार को अपने गृहक्षेत्र गोरखपुर पहुंचे थे, जहां उन्होंने तेज बारिश के बाद भी आमजन की समस्या को निस्तारण करने के निर्देश दिए. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को अपने गृहनगर गोरखपुर के दौरे पर रहे। सुबह तेज बारिश के बावजूद उन्होंने अपनी रोज़मर्रा की दिनचर्या में कोई बदलाव नहीं किया और गोरखनाथ मंदिर परिसर में सुबह की सैर की। इसके बाद वे जनता दर्शन कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और अफसरों को तुरंत समाधान के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हमेशा की तरह इस बार भी…

UP: ‘ये लोग जिन्ना का महिमंडन करते हैं’, राणा सांगा को लेकर सीएम योगी ने सपा पर कसा तंज।

गोरखपुर में आयोजित ‘डॉ. भीमराव आंबेडकर सम्मान अभियान’ संगोष्ठी में UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विपक्ष को बेनकाब होने का डर है, इसलिए वो जाति के नाम पर लोगों को बांटने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर और विकसित भारत ही हर जाति और समुदाय के हित में है। मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर ने तमाम अभाव और अपमान के बावजूद समाज में सम्मानजनक स्थान हासिल किया और सामाजिक सीमाएं तोड़कर एक नई दिशा दिखाई। योगी ने आरोप लगाया कि विपक्ष महापुरुषों के नाम का इस्तेमाल करके समाज में फिर से जातीय…

UP: AIIMS गोरखपुर में 500 बेड का विश्राम सदन बनेगा मरीजों और अटेंडेंट के लिए सहारा, CM योगी ने किया शिलान्यास।

UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गोरखपुर एम्स परिसर में 500 बेड वाले विश्राम सदन का भूमि पूजन और शिलान्यास किया। लगभग 44.34 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह विश्राम सदन पूर्वांचल का सबसे बड़ा रैन बसेरा होगा, जो अस्पताल में भर्ती मरीजों के साथ आने वाले तीमारदारों को ठहरने की सुविधा देगा। इसका निर्माण पावरग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड की CSR योजना के तहत किया जा रहा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 2016 में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोरखपुर एम्स की आधारशिला रखी थी, तब यह एक सपना जैसा लगता…

UP: दिव्यांग को नहीं मिल रही थी पेंशन, मुख्यमंत्री योगी ने सुनी दिव्यांग की फरियाद, तुरंत दिलाई पेंशन।

गुरुवार को दिव्यांग गोपाल और श्यामपाल पेंशन की उम्मीद लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दर्शन में पहुंचे। मुख्यमंत्री खुद उनके पास आए और पूछा – “क्या परेशानी है?” दिव्यांग ने बताया कि वह कई दिनों से अपने जिले में अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अब तक पेंशन नहीं मिली। UP के सीएम योगी ने पूछा – “आप किस जिले से हैं?” दिव्यांग ने जवाब दिया – “महाराज जी, मैं चंदौली से आया हूँ।” इसके बाद मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव से कहा कि चंदौली के जिलाधिकारी या दिव्यांग कल्याण अधिकारी से तुरंत पूछें कि पेंशन क्यों नहीं मिल…

UP में बदला मौसम का मिजाज, 45 जिलों में अलर्ट; सीएम योगी ने दिए राहत कार्य तेज़ करने के निर्देश।

UP के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली है। राज्य के 45 से अधिक जिलों में तेज़ हवाओं और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी के साथ वज्रपात और ओलावृष्टि की भी आशंका है। इस संभावित आपदा को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को अलर्ट रहने और तत्काल राहत कार्यों के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि अधिकारी क्षेत्रीय भ्रमण कर स्थिति का जायज़ा लें और जरूरतमंदों को तुरंत मदद पहुंचाई जाए। इन हालातों को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य प्रशासन को पूरी…

उत्तर प्रदेश: भारत की एकता का प्रतीक, हर कोना जुड़ना चाहता है UP से – सीएम योगी आदित्यनाथ।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत की अनेकता में एकता का जीवंत उदाहरण प्रस्तुत करते हुए कहा कि आज देश का हर कोना UP से जुड़ना चाहता है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश में अनेकता में एकता का जीवंत उदाहरण दिया है. सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश, देश का सबसे बड़ा राज्य है. UP ,भारत की आस्था का केंद्र बिंदु भी है. पूरा भारत या अगर मैं कहूं कि वृहत्तर भारत, तो वह जीवन में एक बार यूपी आने का इच्छुक होता है. सीएम ने कहा कि पूरा भारत खुद को UP से जोड़ने…

UP: नगर निगमों में तेजी से होगी भर्ती, मथुरा और अयोध्या को सीएम योगी की बड़ी सौगात।

UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर विकास विभाग की समीक्षा करते हुए कई बड़े निर्देश जारी किए हैं. इसमें नगर निकायों में रिक्त पदों पर भर्ती का आदेश भी उन्होंने दिया है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा-वृंदावन में प्रयागराज के शिवालिक पार्क की तर्ज पर ‘कृष्ण लोक पार्क’ विकसित करने की घोषणा की है। इसी क्रम में अयोध्या में ‘लवकुश पार्क’ और ‘श्री पुरुषोत्तम दर्शन अनुभव केंद्र’ की भी स्थापना की जाएगी। यह निर्देश उन्होंने बुधवार को नगर विकास विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान दिए। इसके साथ ही, प्रयागराज और वाराणसी नगर निगम जल्द ही…

UP: जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, लापरवाही पर दी सख्त कार्रवाई की चे/ताव/नी।

UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अपने सरकारी आवास पर आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में आम लोगों की समस्याएं सुनीं। इस बार का जनता दर्शन विशेष रहा, क्योंकि इसमें शासन स्तर के कई वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि यदि किसी स्तर पर लापरवाही पाई गई, तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। कई फरियादियों की समस्याओं का समाधान मौके पर ही कर दिया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी ने दो दिव्यांग जनों को चार्जेबल स्टिक भेंट की। इसके साथ ही राजस्व परिषद के अध्यक्ष भी कार्यक्रम में शामिल रहे। फरियादियों के…

UP: ‘योगी बोले-लातों के भूत बातों से नहीं मानेंगे’ बंगाल हिं\सा पर बोले योगी आदित्यनाथ।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वक्फ कानून के विरोध में पश्चिम बंगाल में हो रही हिंसा पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। हरदोई में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा, “जो लोग समझाने से नहीं मानते, उन्हें सख्ती से ही काबू में लाया जा सकता है। अगर किसी को बांग्लादेश इतना पसंद है, तो वह वहीं चला जाए।” UP के सीएम योगी ने आरोप लगाया कि बंगाल में हालात बिगड़ रहे हैं, लेकिन वहां की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस सभी चुप हैं। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी हिंसा फैलाने वालों को ‘शांतिदूत’ कहती हैं और धर्मनिरपेक्षता…

हरदोई दौरे पर CM योगी: 700 पुलिसकर्मियों की तैनाती, बच्चों का अन्नप्राशन और स्टॉलों का निरीक्षण, स्कूलों में छुट्टी।

CM योगी आदित्यनाथ मंगलवार को हरदोई पहुंचे। वह माधौगंज क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक ग्राम रुइया गढ़ी में विजय दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनका हेलीकॉप्टर 11:45 बजे कार्यक्रम स्थल पर उतरा। CM ने बच्चों का अन्नप्राशन कराया। इसके बाद कई विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री अमर शहीद राजा नरपति सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद वे जनसभा को संबोधित करेंगे और विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम में दिव्यांगजनों को उपकरण भी वितरित किए जाएंगे। 6 पार्किंग स्थल बनाए गए जिला प्रशासन ने कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जनसभा…

UP: सीएम योगी ने कैबिनेट के साथ डॉ. आंबेडकर को दी श्रद्धांजलि, पुष्प अर्पित कर किया योगदान का स्मरण।

आंबेडकर जयंती के अवसर पर UP के योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के हजरतगंज स्थित भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने बाबा साहब के राष्ट्रनिर्माण में दिए गए अभूतपूर्व योगदान को स्मरण किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ उनकी कैबिनेट के कई सहयोगी मंत्रीगण भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री योगी ने डॉ. आंबेडकर के योगदान को याद करते हुए एक्स पर कहा कि सर्वसमावेशी, सर्वहितग्राही, उत्कृष्ट लोकतांत्रिक मूल्यों से दीप्त, एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावना को समृद्ध करते भारतीय संविधान के शिल्पकार, बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी…

UP: वक्फ के नाम पर भड़काई जा रही हिंसा, बंगाल में तीन हिंदुओं की हत्या; भाजपा करेगी रक्षा -सीएम योगी।

UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वक्फ के नाम लाखों एकड़ जमीन कब्जा की गई थी। अब जब सरकार उसे खाली करा रही है तो उसके नाम पर हिंसा की जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देशभर में वक्फ के नाम पर लाखों एकड़ जमीन कब्जा की गई है। अब कार्रवाई हो रही है, तो हिंसा भड़काई जा रही है। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में तीन हिंदुओं की घर से खींचकर हत्या की गई। वक्फ संशोधन बिल से दलित, गरीब व वंचितों को सर्वाधिक लाभ मिलेगा। गरीब भी सरकारी मल्टीस्टोरी बिल्डिंग के फ्लैट में रह…