UP: सीएम योगी ने ‘हीट वेव एक्शन प्लान’ लागू करने के दिए सख्त निर्देश, बोले- लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त।

इस साल भीषण गर्मी पड़ने के अनुमानों के बीच UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निकट भविष्य में चलने वाली लू से बचाव के लिये सभी सम्बन्धित विभागों को सतर्क करते हुए एक कार्ययोजना बनाकर उस पर अमल करने के निर्देश दिये हैं। राज्य सरकार द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, पिछले साल मार्च से जून के बीच लू लगने से बीमार पड़ने के सबसे अधिक मामले दर्ज किये गये थे और इसी को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने इस वर्ष गर्मी के मौसम में पहले से ही सभी विभागों को सतर्क करते हुए ‘हीट वेव एक्शन प्लान’ लागू…

UP: ‘शहीद पिता के पुत्र और शहीद पुत्रों के पिता है गुरु गोबिंद सिंह’ – CM योगी !

UP के सीएम योगी आदित्‍यनाथ लखनऊ स्थित गुरुद्वारे पहुंचे और उन्होंने गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेका. साथ ही उन्‍होंने प्रदेशवासियों संग सिख भाइयों-बहनों को बैसाखी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि गुरु गोविंद सिंह महाराज ने वर्ष 1699 में देश और धर्म की रक्षा के लिए खालसा पंथ की स्थापना की थी। यह पंथ आज भी पूरी दुनिया में धर्म और सत्य के प्रतीक के रूप में मजबूती से खड़ा है और गर्व के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि बैसाखी का पर्व न सिर्फ फसल कटाई का…

UP: राजकीय सम्मान के साथ मनाई जाएगी बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती – सीएम योगी।

संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 134वीं जयंती 14 अप्रैल को पूरे प्रदेश में अत्यंत गरिमा और राजकीय सम्मान के साथ मनाई जाएगी। UP के सीएम योगी ने इस दिन सार्वजनिक छुट्टी घोषित कर दी है। इस मौके पर जिलों में समारोह, विचार गोष्ठियों और श्रद्धांजलि से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही जयंती के एक दिन पहले यानी 13 अप्रैल को सभी पार्कों और स्मारकों में साफ-सफाई कराई जाएगी। इस मौके पर होने वाले कार्यक्रमों को लेकर मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों और मंडलायुक्तों को जरूरी दिशा निर्देश दे दिए हैं। डॉ. भीमराव अंबेडकर की…

UP: तेज आंधी तूफान बना आफत, पेड़ और बिजली के खंभे टूटे, 3 की मौ//त।

UP के फिरोजाबाद जनपद में शुक्रवार रात में आई तेज आंधी और तूफान में जन जीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया ।बिजली के खंभे टूटने से जहां बिजली आपूर्ति ठप्प रही वहीं पेड़ टूटने के कारण हुए हादसों में तीन लोगों की मौ/त की जानकारी हुई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर पुलिस ने सभी शवों का पोस्टमाटर्म कराया है। तेज आंधी और तूफान ने एक बार बिजली व्यवस्था को पूरी तरह ठप कर दिया कई घंटे के बाद बिजली चालू हो सकी, कई स्थानों पर खंभे टूटने और बिजली के तार टूटने की जानकारी मिली है। तूफान से…

देशभर में UPI डाउन, पेमेंट करने में लोगों को हो रही परेशानी।

आज देश भर में लोग UPI के ज़रिए भुगतान करने में दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। लेनदेन की प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद हजारों लोगों की रकम अटक गई है। डाउनडिटेक्टर की रिपोर्ट के अनुसार, दोपहर तक यूपीआई सेवाओं से जुड़ी शिकायतों की संख्या 2,000 से अधिक हो चुकी थी। इनमें अधिकांश शिकायतें पेमेंट करने और पैसे ट्रांसफर करने में परेशानी को लेकर हैं। बताया जा रहा है कि कंपनी के सर्वर में तकनीकी खराबी के कारण ये समस्या सामने आ रही है, जिससे यूज़र्स को पेमेंट करने में कठिनाई हो रही है। उपयोगकर्ताओं को धन हस्तांतरण, भुगतान और…

UP: पूर्व राज्यपाल लालजी टंडन को सीएम योगी ने जयंती पर दी श्रद्धांजलि, किया प्रतिमा का अनावरण।

UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व राज्यपाल लालजी टंडन की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। सीएम योगी ने कहा कि टंडनजी एक कार्यकर्ता के रूप में पूर्व प्रधानमंत्री अटल की विकास की लाइन को आगे बढ़ाते रहे। उनको अहंकार कभी छू भी नहीं पाया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जीवन में महानता का मानक केवल नीचे से ऊपर जाना नहीं होता है। कोई व्यक्ति जब शून्य से शिखर की यात्रा को अपने पुरुषार्थ और परिश्रम से प्राप्त करता है तो वह महानता के मानक तय करता है। लालजी टंडन की जीवन यात्रा शून्य से…

UP: सीएम योगी का बड़ा ऐलान, 24 घंटे में किसानों को मिलेगा फसल नुकसान का मुआवजा।

UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में आए खराब मौसम, तेज आंधी और ओलावृष्टि के कारण किसानों की फसलों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए तत्काल सर्वेक्षण कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों, उपजिलाधिकारियों और तहसीलदारों को निर्देशित किया है कि वे स्वयं मौके पर जाकर नुकसान का आंकलन करें और संबंधित विभाग को जल्द से जल्द रिपोर्ट भेजें, ताकि प्रभावित किसानों को 24 घंटे के भीतर मुआवजे की राशि उनके बैंक खातों में भेजी जा सके। साथ ही, मुख्यमंत्री ने यह भी सख्त निर्देश दिए हैं कि मुआवजा वितरण में किसी प्रकार की लापरवाही…

UP: मुख्यमंत्री योगी का सख्त फैसला: तूफान और ओलावृष्टि से नुकसान पर तुरंत मदद पहुंचाने के आदेश।

UP में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम में आए अचानक बदलाव ने आम जनजीवन को प्रभावित किया है और किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबंधित जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों को राहत कार्यों में तेजी लाने और निगरानी व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अधिकारी स्वयं क्षेत्रों का दौरा करें, स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित करें और यह सुनिश्चित करें कि कोई भी प्रभावित व्यक्ति सरकारी सहायता से वंचित न रहे। राहत कार्यों में लापरवाही नहीं चलेगी मुख्यमंत्री…

UP: योगी सरकार की सौगात: राज्य कर्मचारियों को 2% DA बढ़ोतरी।

UP सरकार ने अपने लाखों कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनभोगियों को राहत देते हुए महंगाई भत्ते (Dearness Allowance – DA) में 2 प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की है। अब तक 53% दर से दिया जा रहा DA बढ़ाकर 55% कर दिया गया है। यह संशोधित दर 1 जनवरी 2025 से प्रभावी मानी जाएगी। राज्य के वित्त विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, संशोधित DA अप्रैल 2025 के वेतन में समाहित किया जाएगा, जो मई 2025 में वितरित किया जाएगा। वहीं, जनवरी से मार्च 2025 तक के बढ़े हुए DA की राशि बकाया के रूप में बाद में अलग से कर्मचारियों…

प्रभु देवा और ‘कनप्पा’ टीम ने CM योगी से की मुलाकात, फिल्म को मिली शुभकामनाएं।

मशहूर कोरियोग्राफर, एक्टर, फिल्म निर्माता और निर्देशक प्रभुदेवा ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। प्रभुदेवा अपनी आने वाली फिल्म ‘कन्नप्पा’ के प्रमोशन के सिलसिले में सीएम योगी से मुलाकात किये। उनके साथ कनप्पा की टीम भी मौजूद रही। फिल्म “कनप्पा” के निर्माता और मोहन बाबू विश्वविद्यालय के कुलपति मोहन बाबू, फिल्म कलाकार विष्णु मांचू और विनय माहेश्वरी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस अवसर पर सीएम योगी ने कनप्पा फिल्म के पोस्टर पर अपना ऑटोग्राफ दिया और फिल्म की टीम को शुभकामनाएं दीं। फिल्म की टीम ने सीएम योगी…

यूपी: Notice के बाद मस्जिद पर नहीं होगा बुलडोजर का एक्शन, जानें क्या है कारण।

सार्वजनिक भूमि पर बनी मस्जिद को हटाने का प्रशासन ने चस्पा किया था Notice, मस्जिद को खाली करने का 8 अप्रैल का डेट निर्धारित था लेकिन एडीएम कोर्ट में अपील पेंडिंग होने की वजह मस्जिद बुलडोजर की कार्रवाई नहीं होगी। हालांकि Notice के बाद मस्जिद में पंखा इन्वर्टर और अन्य सामान मस्जिद कमेटी ने निकाल लिया है। आप को बता दें कि कुशीनगर के तमकुही राज तहसील क्षेत्र के गड़हिया चिंतामन गांव की रास्ते की भूमि पर लगभग 20 वर्ष पूर्व लोगों द्वारा अवैध रूप से मस्जिद का निर्माण कराया गया था। जिसके विरुद्ध गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा…

UP: अब किसी भी राज्य से गाड़ी खरीद कर ले सकेंगे UP का VIP नंबर।

उत्तर प्रदेश। अब आप भारत के किसी दूसरे राज्य से गाड़ी खरीदकर भी UP के किसी शहर का मनचाहा नंबर ले सकेंगे। परिवहन विभाग ने इसके लिए नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब किसी भी राज्य से गाड़ी खरीदने के बाद उत्तर प्रदेश में मनचाहा नंबर हासिल किया जा सकेगा। करीब 14 सौ करोड़ की चपत लगने के बाद परिवहन विभाग ने विशिष्ट (वीआईपी) नंबर देने की नियमावली में बदलाव कर दिया है। अब दूसरे राज्य से गाड़ी खरीद कर अस्थाई पंजीयन पर एनओसी लेकर आने वाली गाड़ियों को उत्तर प्रदेश में वीआईपी नंबर मिल सकेगा। यह व्यवस्था अप्रैल…

UP सरकार ने पीआरडी कर्मियों के ड्यूटी भत्ते में की 26% की बढ़ोतरी।

लखनऊ। UP सरकार ने मंगलवार को प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) कर्मियों के दैनिक ड्यूटी भत्ते में लगभग 26 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया गया। इस वृद्धि का लाभ प्रदेश के 35 हजार पीआरडी स्वयंसेवकों को मिल सकेगा। अब मिलेगा इतने रुपये भत्ता वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि पीआरडी जवानों का भत्ता 395 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये कर दिया गया है। मौजूदा समय में प्रदेश में 34 हजार से अधिक पीआरडी जवान तैनात हैं और इस बढ़ी हुई…

तकनीकी हमसे संचालित हो, हम तकनीकी से नहीं : CM Yogi

गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मदन मोहन मालवीय विश्वविद्यालय में 91 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शुभारंभ किया और 13 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने 26 शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया, वहीं 60 छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि “कोई भी सफलता टीम वर्क से ही मिलती है” और “भारत तकनीक में दुनिया का मार्गदर्शन करता था”। उन्होंने अंग्रेजों पर आरोप लगाते हुए कहा, “अंग्रेजों ने भारत के संसाधनों को लूटा और यहां के संसाधनों का इस्तेमाल अपने स्वार्थ के लिए किया”। सीएम योगी ने कहा कि “10 वर्षों में भारत ने हर क्षेत्र में प्रगति की है और आज भारत दुनिया की…

CM Yogi का कन्या पूजन पर संदेश, बोले-सब मिलकर सुनिश्चित करें कि कोई भी बहन-बेटी अन्याय की शिकार न हो

गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मातृ शक्ति के प्रति आदर का पवित्र भाव रखना सबका दायित्व है। सरकार ने भी मातृ शक्ति के सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से जुड़ी अनेक योजनाएं चलाई हैं। मातृ शक्ति को सम्मान देने, उन्हें स्वावलंबी बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मातृ वंदना जैसी योजनाएं शुरू की हैं। विधायिका से लेकर हर क्षेत्र में महिलाओं का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू किया है। गोरखनाथ मंदिर में रविवार को कन्या पूजन के बाद प्रदेशवासियों को वासंतिक नवरात्र की नवमी तिथि एवं श्रीरामनवमी की शुभकामनाएं…

UP: वक्फ संशोधन बिल राज्यसभा में पास, सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की पूरी तैयारी।

लखनऊ। लोकसभा के बाद वक्फ संशोधन बिल बृहस्पतिवार को राज्यसभा में भी पारित कर दिया गया है। जिसकी विपक्ष की ओर से खूब आलोचना की गई। लोकसभा में विपक्ष ने इसका कड़ा विरोध किया था। वक्फ विधेयक पास होने के बाद UP में तनाव का माहौल न हो इसको देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले से ही पूरी तैयारी कर ली है। मस्जिदों के पास बढ़ाई गई सुरक्षा, छावनी में तब्दील हुई राजधानी लखनऊ वक्फ बिल पास होने बाद शुक्रवार को होने वाली पहली जुमे की नमाज को देखते हुए यूपी पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है।…

UP: मुख्यमंत्री योगी ने शुरू की 6500 करोड़ की आवासीय योजना, आज से पंजीकरण शुरू।

उत्तर प्रदेश। UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अनंत नगर आवासीय योजना का शुभारंभ कर दिया। यह योजना 6500 करोड़ की है जो कि 785 एकड़ में प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ विकास प्राधिकरण की अनंत नगर आवासीय योजना लॉन्च कर दी। इस योजना की लागत 6500 करोड़ रुपये है जो कि 785 एकड़ में प्रस्तावित है। शुक्रवार को अपने सरकारी आवास पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने योजना को हरी झंडी दिखाई। इसके साथ ही मोहान रोड स्थित इस योजना में भूखण्डों के लिए पंजीकरण का शुभारंभ हो गया। आठ सेक्टर में बंटी योजना का ग्रिड…

UP: वक्फ संशोधन विधेयक के लोकसभा में पारित होने पर झांसी में सर्वसमाज ने मनाई खुशियां।

झांसी। वक्फ संशोधन विधेयक के लोकसभा में पारित होने से UP की वीरांगना नगरी झांसी में आज सर्वसमाज के लोगों ने सड़कों पर उतरकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए खुशियां मनाई और मिठाइयां बांटी। महानगर के चर्चित इलाइट चौराहे पर एकत्र हुए मुस्लिम तथा मुस्लिम महिलाओं, सिख, हिंदू और ईसाई सहित अन्य विभिन्न समाजों के लोगों ने हाथों में ‘‘ धन्यवाद मोदी जी” के बैनर लेकर लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक के पारित होने पर न केवल सरकार समर्थक नारे लगाये बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए एक दूसरे को मिठाइयां खिलाकर अपनी खुशी का इजहार…

UP में बारिश के साथ गरजेंगे बादल,मौसम मे होगा बड़ा बदलाव।

उत्तर प्रदेश। UP में बढ़ती गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 48 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में तेज़ हवाओं, आंधी-तूफान और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इस बदलाव से तापमान में गिरावट आएगी, जिससे भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी। लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ और आगरा सहित कई शहरों में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। बदलेगा मौसम, होगी हल्की बारिश राजधानी लखनऊ में अगले दो दिनों तक बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 38°C…

UP: प्रयागराज में सीएम योगी ने वक्फ को लेकर क्या कहा? जानिए बोर्ड पर उनकी कड़ी टिप्पणी।

उत्तर प्रदेश। UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वक्फ बोर्ड पर गरुवार को सीधा हमला करते हुए इस पर भूमि अतिक्रमण करने का आरोप लगाया और इस बात पर जोर दिया कि सार्वजनिक और ऐतिहासिक स्थलों पर इसका मनमाना दावा ज्यादा दिनों तक बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. प्रयागराज के श्रृंगवेरपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “आप यहां निषादराज की पौराणिक भूमि पर कब्जा देख रहे हैं ना. शहर में जगह-जगह वक्फ के नाम पर कब्जे किए गए हैं. यहां तक की कुंभ के समय भी बयान दिए गए कि कुंभ की भूमि भी वक्फ की है.…