चंडीगढ़ में भवन नियम उल्लंघनों पर बढ़ती पेनाल्टी से निवासियों की चिंता, रेजिडेंट संगठनों ने प्रशासन से मांगी संतुलित नीति
चंडीगढ़ में भवन नियमों के उल्लंघन और छोटे स्तर के अतिक्रमणों पर लगाए जा रहे भारी-भरकम आर्थिक दंड को लेकर रिहायशी क्षेत्रों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। शहर की विभिन्न हाउसिंग सोसायटियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (आरडब्ल्यूए) ने प्रशासन से अपील की है कि छोटे और तकनीकी प्रकृति के उल्लंघनों पर लगाई जा रही पेनाल्टी को लेकर पुनर्विचार किया जाए तथा ऐसी व्यवस्था बनाई जाए जो नियमों के पालन के साथ-साथ आम नागरिकों की परिस्थितियों को भी ध्यान में रखे। इसी मुद्दे को लेकर वॉयस ऑफ हाउसिंग सोसाइटी और सेक्टर-48 आरडब्ल्यूए ने संयुक्त रूप से प्रशासन के समक्ष अपनी…
