चंडीगढ़ नगर निगम में हाईमास्ट लाइट घोटाले का खुलासा, जेई की रिपोर्ट में गंभीर तकनीकी गड़बड़ियां उजागर
चंडीगढ़ नगर निगम में फर्जी एफडी मामले के बाद अब हाईमास्ट लाइट इंस्टॉलेशन प्रोजेक्ट को लेकर नया विवाद सामने आया है। शहर के अलग-अलग हिस्सों में लगाए गए हाईमास्ट पोल और लाइटिंग सिस्टम की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। खास बात यह है कि इस मामले का खुलासा किसी बाहरी जांच एजेंसी या शिकायत के माध्यम से नहीं, बल्कि नगर निगम के इलेक्ट्रिकल विंग में तैनात जूनियर इंजीनियर की तकनीकी रिपोर्ट के जरिए हुआ है। जांच रिपोर्ट में हाईमास्ट लाइट सिस्टम की सामग्री, इंस्टॉलेशन प्रक्रिया और तकनीकी मानकों को लेकर कई गंभीर आपत्तियां दर्ज की गई हैं। रिपोर्ट में…
